आगर मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 62 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
आगर मालवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 62 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख 70 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान रिंकु यादव और राजेंद्र जाटव के रूप में हुई है।

आरोपियों के विवरण:
1. रिंकु पिता रमेश यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी घाडोर, थाना जौरा, जिला मुरैना (हाल मुकाम पंचमुखी नगर, ग्वालियर)
2. राजेंद्र पिता मानसिंह जाटव, उम्र 25 वर्ष, निवासी संजय नगर, गोल पहाड़िया, ग्वालियरजब्तशुदा मश्रुका:
– अवैध मादक पदार्थ (डोडाचूरा): 62.500 किलोग्राम (कीमत ₹7,50,000/-)
– डिजायर कार (MP-13-CC-5033): कीमत ₹8,00,000/-
– दो वीवो कम्पनी के मोबाइल फोन: कीमत ₹20,000/-
जब्तशुदा मश्रुका की कुल कीमत:* ₹15,70,000/-
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय गुनेरा, सउनि कालूराम मांडोवर, प्रधान आरक्षक भगवान सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक रूद्रेश मीना, प्रधान आरक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी, आरक्षक शिवम यादव, आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक वीरेंद्र पांचाल, आरक्षक बनवारी, आरक्षक राजेश दांगी का सराहनीय योगदान रहा।















Users Today : 4
Total Users : 16724
Views Today : 4
Total views : 29668
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 5:34 am