Tuesday, November 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भोपाल के कटाराहिल्स में मनचले की करतूत: चलती बाइक से युवतियों को थप्पड़ मारने वाला आरोपी डिलीवरी बॉय... ग्वालियर में संदिग्ध हालात में आरक्षक की पत्नी की मौत: मायके पक्ष ने लगाए 20 लाख दहेज और प्रताड़ना क... देवास में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: उदयनगर अस्पताल में डॉक्टर-एम्बुलेंस नहीं मिलने से प्रसूता ... रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बोल: 'किसान 3 महीने मेहनत करता है, 9 महीने ताश खेलता और बोतल पी... भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: जीटी एक्सप्रेस से 500 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार,... इंदौर से त्योहारों के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी आफत: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट्स का किराय... उज्जैन की गिर गाय 'राधा' ने रचा इतिहास: 1 दिन में दिया 19.76 लीटर दूध, जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस... शाजापुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर प्रसूता और नवजात की मौत, दूसरी महिला को फर्श पर देना पड... मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल... चित्रकूट का ऐतिहासिक 'गधा मेला': 72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे', अमिताभ और शाहरुख की कीमत रही 5...

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थन में बॉलीवुड एक्टर की पोस्ट, रीलबाजों पर पुलिस की निगाह

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 8, 2025
in इंदौर

इंदौर : इंदौर और आसपास गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर सलमान लाला की मौत को लेकर कई लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. सलमान लाला के जनाजे के दौरान भी समर्थकों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए थे. अब बॉलीवुड के एक एक्टर ने भी सलमान लाला की मौत का मामला संदिग्ध बताया है. वहीं, सलमान लाला को लेकर भ्रांतियां फैलाने वालों पर पुलिस नजर रखे हुए है.

सीहोर में तालाब में डूबने से मौत

गौरतलब है कि कई आपराधिक मामलों में वाछित इंदौर के कुख्यात गुंडे सलमान लाला की पिछले दिनों सीहोर स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. इसके बाद सलमान के समर्थकों द्वारा अलग-अलग तरह की सोशल मीडिया पर रील वायरल की जा रही हैं. सलमान लाला के परिजनों ने भी पुलिस पर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था. इसके अलावा कई और लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील बनाकर डाल रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर की आपत्तिजनक पोस्ट

सलमान लाला की मौत पर सवाल खड़े करते हुए बॉलीवुड में काम करने वाले व बिग बॉस में भाग एक्टर ने भी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इसमें लिखा है “सलमान लाला तालाब में डूबकर मर गया, ऐसा बताया गया लेकिन मुझे लगता है कि वह बहुत बड़ा तैराक था. वह समंदर में तैर सकता था. वह ऐसे डूबकर नहीं मर सकता. वह गैंगस्टर था ठीक है, मैं उसे जानता तो नहीं हूं लेकिन उसकी मौत पर उठ रहे सवाल जायज हैं.”

इंदौर पुलिस ने रीलबाजों को दी नसीहत

बॉलीवुड एक्टर द्वारा पोस्ट की गई रील को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है “सायबर सेल की टीम ऐसे लोगों पर लगातार नजर बनाकर रखे है. जो लोग भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टर कर रहे हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.”

क्या है पूरा मामला, कैसे हुई मौत

गौरतलब है कि सलमान लाला इंदौर का नामी गुंडा था. वह एमडी ड्रग के केस में फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच उसे गिरफ्तार करने के लिए घूम रही थी. पुलिस को पता चला कि वह जेल से जमानत पर छूटकर अपने भाई को लेने एक वाहन से सागर पहुंचा है. वहीं, इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम जेल से ही उसके पीछा कर रही थी. कुछ दिन पहले पहले भोपाल-इंदौर हाईवे पर सीहोर के पास पुलिस ने उसे घेर लिया. पुलिस से बचने के लिए सलमान ने तालाब में छलांग लगा दी. पुलिस उसे तलाशती रही लेकिन उसका सुराग नहीं मिला. 31 अगस्त को दोपहर उसका शव तालाब में पानी के ऊपर आ गया.

सलमान के खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज थे

सलमान लाला ने कम उम्र से गुंडागर्दी शुरू कर दी थी. उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तरह ही उसने भी सोशल मीडिया के सहारे अपना नेटवर्क तैयार किया. सोशल मीडिया पर उसकी खासी फॉलोइंग थी. कई फर्जी आईडी भी वह चला रहा था. इंदौर पुलिस के मुताबिक सलमान लाला पर अब तक लगभग 32 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. इनमें हत्या, लूट, रंगदारी जैसे केस शामिल हैं.

Previous Post

24 घंटे बीते कहां गए बच्चे, सोनार नदी में डूबे मासूमों का कोई सुराग नहीं, चक्काजाम की वॉर्निंग

Next Post

Punjab में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, सेना को ALERT रहने के आदेश

Related News

इंदौर

इंदौर से त्योहारों के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी आफत: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट्स का किराया हुआ आसमान छूता

November 10, 2026
इंदौर

इंदौर में सनसनीखेज वारदात: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, 4 आरोपियों ने रिजवान को उतारा मौत के घाट

November 9, 2026
इंदौर

अहमदाबाद में आया ब्रेन स्ट्रोक, एसआईटी की गिरफ्त से पहले ही अस्पताल में शराब माफिया ने तोड़ा दम

November 9, 2026
इंदौर

इंदौर को मिली सबसे आधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात: सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, प्रदेश में चलेगा गौशाला आंदोलन

November 9, 2026
इंदौर

इंदौर में लग्जरी कार से कोकीन डिलीवरी करने जा रहा बड़े कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, 30 हजार की ड्रग्स जब्त

November 9, 2026
इंदौर

अपराध न्यूज़: बच्चों को पार्क में भेजकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, रेहान नाम के युवक से बातचीत बना खूनी संघर्ष की वजह

November 9, 2026
Next Post

Punjab में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, सेना को ALERT रहने के आदेश

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)