Saturday, November 7, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर–दाहोद रेल लाइन: टीही–धार ट्रैक पर स्पीड ट्रायल सफल, आदिवासी अंचल में जल्द दौड़ेगी ट्रेन लाड़ली बहनों का इंतजार बढ़ा: 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से खाते में आएगी किस्त, CM मोहन यादव करेंग... भोपाल के 200 साल पुराने मंदिर में विराजे हैं यमदेव: नरक चतुर्दशी पर होता है दीपदान, चढ़ाया जाता है छ... निपानिया जाट में अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी 4 युवकों से भरी कार, ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित ... 'जमकर फोड़ें पटाखे, 3 दिन में कोई पहाड़ नहीं टूटेगा': इंदौर में दीपावली पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बड़ा फैसला: 'पटियाला पैग' समेत 4 गानों की प्रस्तुति पर लगी रो... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध: पुलिस ने जारी की चेतावनी, हो सकता है गंभीर ... देवास पुलिस में दीपावली का तोहफा: 5 पुलिसकर्मी बने सहायक उप निरीक्षक (ASI), SP आदित्य मिश्रा ने दी ब... सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद इंडोरामा सेक्टर-03 में महिला के साथ धक्का-मुक्की, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहु...

कांगड़ा में धंस गया गांव! रात में खिसकने लगी जमीन, सुबह तक 13 मकान ध्वस्त…अब सड़क पर लोग

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 19, 2025
in हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कुदरत ने कहर बरपाया है. थुरल के पास स्थित बछवाई गरडेर गांव में अचानक ज़मीन धंस गई. देखते ही देखते 13 मकान पूरी तरह जमींदोज़ हो गए. हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और राहत व बचाव कार्य का ज़िम्मा सेना ने संभाल लिया है.

ग्रामीणों के अनुसार, 15 सितंबर की रात अचानक तेज़ बारिश हुई. बारिश थमने के कुछ समय बाद ज़मीन धीरे-धीरे खिसकने लगी. शुरुआत में लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है, लेकिन देखते ही देखते ज़मीन धंसने की गति तेज़ हो गई. ग्रामीण दहशत में एक-दूसरे को फोन करने लगे और जैसे-तैसे घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले.

सुबह होते-होते स्थिति और भयावह हो गई. ज़मीन इतनी धंस गई कि पक्के मकान पलभर में धराशायी हो गए. करीब एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र में ज़मीन 10 फुट नीचे धंस गई और सड़क पर 11 से 15 फुट गहरी दरारें पड़ गईं. सड़क अब दो हिस्सों में बंट चुकी है और बीच में गहरी खाई बन गई है.

सेना ने संभाला मोर्चा

प्रशासन ने हालात बिगड़ते देख तत्काल सेना को बुलाया. मौके पर पहुंचे सेना के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अर्पित प्रीक ने बताया, इलाके की स्थिति बेहद नाज़ुक है. आर्मी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही है. प्रभावित परिवारों के सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और मेडिकल टीम घायलों व बीमारों को तत्काल उपचार दे रही है.

क्या बोले गांववाले?

ग्रामीण अब भी उस रात के खौफ को याद कर सहमे हुए हैं. गांव की ऊषा कुमारी ने बताया कि रात को अचानक ज़मीन खिसकने लगी. हम किसी तरह घर से बाहर भाग निकले. सुबह तक हमारा मकान पूरी तरह ज़मींदोज़ हो चुका था. अब हमारा परिवार सड़क पर है. गांव की ही सुनीता ने बताया कि हमारा सारा सामान घर के भीतर ही रह गया था. सेना के जवानों ने आकर सब बाहर निकाला और हमें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया. अगर सेना समय पर नहीं आती, तो हम पूरी तरह असहाय रह जाते.स्थानीय एक ग्रामीण का कहना था कि ये घटना भूस्खलन या पहाड़ गिरने जैसी नहीं थी. पूरी ज़मीन ही अंदर धंस गई. अब डर यही है कि कहीं आस-पास की ज़मीन भी न धंस जाए. इस समय पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है. सेना के जवान लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मेडिकल टीम घायल और बीमार लोगों का उपचार कर रही है. प्रशासन ने क्षतिग्रस्त क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है और किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं है.

Previous Post

1.40 करोड़ रुपये के लोन से बचने के लिए बीजेपी नेता ने रचा अपनी ही मौत का नाटक

Next Post

अमेरिका में तेलंगाना के इंजीनियर की क्यों हुई हत्या? जानिए पुलिस और परिवार ने क्या कहा

Related News

उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज: छोटी दिवाली पर जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

November 7, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 6, 2026
उत्तरप्रदेश

देश का मौसम: चक्रवात मुरासु के असर से दक्षिण में भारी बारिश, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश का मौसम

November 5, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम समाचार: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

November 3, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम का मिजाज बदला: नवंबर में भी बारिश और आंधी का दौर जारी, IMD ने कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

November 2, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम विभाग की चेतावनी! बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय; जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली के मौसम का हाल

November 1, 2026
Next Post

अमेरिका में तेलंगाना के इंजीनियर की क्यों हुई हत्या? जानिए पुलिस और परिवार ने क्या कहा

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)