Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

टीम इंडिया के ‘HAT’ का क्या राज है? एशिया कप में बन सकती है ये जीत की गारंटी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 2, 2025
in खेल

एशिया कप का 9 सितंबर से आगाज होने जा रहा है. लेकिन, उससे पहले टीम इंडिया के ‘HAT’ का क्या राज है? 8 टीमों के बीच खेले जाने वाले एशिया कप में ‘HAT’ जीत की गारंटी कैसे हो सकते हैं? तो सबसे पहले तो ये जानिए कि ‘HAT’ का मतलब क्या है? यहां ‘HAT’ से मतलब भारत के 3 खिलाड़ियों से हैं. ये वो 3 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. यहां H का मतलब हार्दिक पंड्या से है. A का मतलब अभिषेक शर्मा से और T मतलब तिलक वर्मा हुए.

टीम इंडिया के ‘HAT’ का क्या राज है?

साफ है कि साल 2025 में अब तक खेले T20 में जिन 3 बल्लेबाजों ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उनमें अभिषेक शर्मा हैं, तिलक वर्मा और फिर हार्दिक पंड्या. आइए अब एक-एक कर जरा इन तीनों भारतीय बल्लेबाजों के T20 इंटरनेशनल में अब तक बनाए रनों पर गौर करते हैं.

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

सबसे पहले बात HAT में शामिल बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों यानी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की ही करते हैं. ये दोनों इस साल T20 इंटरनेशनल में भारत के टॉप स्कोरर हैं. अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में खेले 5 T20 मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 279 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक जड़ते हुए 135 रन बनाए थे. वहीं तिलक वर्मा ने भी इस साल अब तक 5 T20 मैच ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 133 रन बनाए हैं. इस दौरान नाबाद 72 रन की पारी उनका बेस्ट स्कोर रहा है.

हार्दिक पंड्या भी किसी से कम नहीं!

हार्दिक पंड्या की बात करें तो उन्होंने भी साल 2025 में अब तक 5 T20 मैच ही भारत के लिए खेले हैं. पंड्या ने उन 5 मैचों में 112 रन बनाए हैं, जिसमें 53 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है.

ऐसे बन सकते हैं एशिया कप में जीत की गारंटी

तो क्या है ‘HAT’ का राज, वो तो अब आप जान चुके हैं. साथ ही ये भी काफी हद तक समझ चुके होंगे कि ये कैसे एशिया कप में भारत की जीत की गारंटी बन सकते हैं. हार्दिक, अभिषेक और तिलक अपने रन बनाने के सिलसिले को बनाए रखते हुए एशिया कप में भारत के लिए काम आसान कर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा तो इस साल T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं ही. साथ ही ये दोनो साल 2023 से अब तक T20 क्रिकेट में ओवरऑल छक्के जमाने के मामले में भी टॉप 3 भारतीयों में शुमार हैं. अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 182 छक्के पिछले दो सालों में लगाए हैं. वहीं तिलक वर्मा साल 2023 से अब तक तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं. उन्होंने इस दौरान 135 छक्के लगाए हैं.

Previous Post

इंडोनेशिया: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में क्यों मचा है बवाल?

Next Post

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की बढ़ेंगी मुश्किलें? करोड़ों की इस डील को लेकर हो रही जांच

Related News

इंदौर

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार

October 11, 2026
खेल

U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नया खतरा, पुणे में जन्मा खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षित

January 15, 2026
खेल

48 घंटे में जीरो से हीरो, न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने 23 मिनट में जीत दिलाई

January 14, 2026
खेल

बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी, बोले- मुस्तफिजुर रहमान से मेरा कोई लेना-देना नहीं

January 13, 2026
खेल

क्रिकेट धमाका: सरफराज खान ने ठोके 303 रन, 21 छक्के; अब उंगली में चोट

January 12, 2026
खेल

558 रन के धमाके के बाद टीम इंडिया में चुना गया बल्लेबाज, पंत की हुई जगह

January 11, 2026
Next Post

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की बढ़ेंगी मुश्किलें? करोड़ों की इस डील को लेकर हो रही जांच

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)