Tuesday, November 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: उदयनगर अस्पताल में डॉक्टर-एम्बुलेंस नहीं मिलने से प्रसूता ... रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बोल: 'किसान 3 महीने मेहनत करता है, 9 महीने ताश खेलता और बोतल पी... भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: जीटी एक्सप्रेस से 500 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार,... इंदौर से त्योहारों के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी आफत: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट्स का किराय... उज्जैन की गिर गाय 'राधा' ने रचा इतिहास: 1 दिन में दिया 19.76 लीटर दूध, जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस... शाजापुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर प्रसूता और नवजात की मौत, दूसरी महिला को फर्श पर देना पड... मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल... चित्रकूट का ऐतिहासिक 'गधा मेला': 72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे', अमिताभ और शाहरुख की कीमत रही 5... सागर में सोमवती अमावस्या पर दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-44 पर ट्रक और अर्टिगा की टक्कर में 4 की मौत, 5 ... अकेले दम पर नदी को जीवन देने वाले युवा बिट्टू तवास खुद हुए संक्रमण का शिकार, फिर भी जारी है सफाई

तलाक नहीं दे रही थी पत्नी, पति ने तीन दिन तक किया पीछा, फिर सरेराह मार दी गोली… CCTV में कैद लाइव मर्डर

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 4, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. इससे पत्नी की तड़प-तड़पकर वहीं मौत हो गई. पति वहां से भागा नहीं, बल्कि लाश के पास खड़ा रहा. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पति इस बात से नाराज था कि पत्नी उसे तलाक नहीं दे रही थी. दोनों की 15 साल पहले शादी हुई थी. दोनों की 13 साल की बेटी भी है.

बेटी ने ही पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. उसने बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी. 14 महीने पहले दोनों ने तय किया था कि अब वो अलग हो जाएंगे. पत्नी अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थी. पति इस बात से नाराज था कि कोर्ट में जब भी तारीख पड़ती थी, वो तो आ जाता था. मगर पत्नी आती ही नहीं थी. वहीं, लोगों ने बताया कि पति विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था. मगर तलाक न होने के कारण वो बाहर जा नहीं पा रहा था.

घटना बुधवार रात 8 बजे शाहपुर थानाक्षेत्र की है. बुधवार को जब पत्नी काम से लौटकर एक दुकान में गई तो पति भी वहां पहुंच गया. जैसे ही पत्नी बाहर निकली. दोनों में झगड़ा हो गया. फिर पति ने पत्नी पर बंदूक तानी और उस पर फायरिंग कर दी. यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. एक गोली पत्नी के सीने में लगी तो दूसरी गोली उसके हाथ में लगी. फिर वो वहीं गिर गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई.क्यों होती थी दंपति में लड़ाई

जानकारी के मुताबिक, जेल रोड निवासी विश्वकर्मा चौहान की शादी 15 साल पहले 35 वर्षीय ममता चौहान से हुई थी. परिजनों की मानें तो पहले तो सब कुछ ठीक था. दोनों की एक बेटी भी हुई. मगर समय के साथ-साथ दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों में लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए. दोनों ही एक दूसरे पर अवैध संबंधों का इल्जाम लगाते थे. 14 महीने पहले ममता अपनी 13 साल की बेटी को लेकर शाहपुर के गीता वाटिका इलाके में जाकर किराए के घर में रहने लगी. वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी.

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों के तलाक का केस फैमिली कोर्ट में चल रहा था. पड़ोसियों की मानें तो ममता कोर्ट नहीं जाती थी. इस बात को लेकर पति-पत्नी में और लड़ाई होती थी. पति का आरोप था कि पत्नी उससे गुजारा भत्ता तो चाहती थी. मगर वो उसे पैसे नहीं देना चाहता था. इसलिए ममता कोर्ट नहीं आती थी. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उस पर खेत बेचने का भी दबाव बना रही थी. वह बार-बार उससे पैसों की डिमांड कर रही थी. इस बात से वो तंग आ चुका था. तीन दिन तक उसने पत्नी की रेकी की. फिर उसे मार डाला. फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Previous Post

4 महीने पहले हुई थी शादी, दुल्हन को फिर हो गया इश्क…पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ फरार

Next Post

भिवंडी: पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, शव के टुकड़े कर फेंका… पुलिस ने ऐसे सुलझाई मौत की गुत्थी

Related News

उत्तरप्रदेश

मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

November 10, 2026
उत्तरप्रदेश

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और प्रदूषण का कहर; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

November 9, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम समाचार: उत्तर भारत में ठंड की आहट, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान

November 8, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज: छोटी दिवाली पर जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

November 7, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 6, 2026
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज, वाराणसी कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने रखा बरकरार

November 5, 2026
Next Post

भिवंडी: पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, शव के टुकड़े कर फेंका… पुलिस ने ऐसे सुलझाई मौत की गुत्थी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)