तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के मनुगुरु में एक बुजुर्ग एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है. बुजुर्ग की दोनों किडनियों का डायलिसिस मनुगुरु के सरकारी अस्पताल में पिछले सात महीनों से किया जा रहा था. परिवार के सदस्य अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. बुजुर्ग के परिजनों का आरोप है कि इलाज कर रहे स्टाफ और डायलिसिस सेंटर के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ.
दूसरी ओर स्टाफ का कहना है कि मरीज दूसरे अस्पताल आया था. मनुगुरु सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनके पास आने से पहले मरीज ने हैदराबाद और वारंगल में इलाज कराया था. वहीं मरीज के परिवार के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया. उनकी डॉक्टरों और कर्मचारियों से बहस हुई. मामले की जानकारी मिलने के बाद उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे.
















Users Today : 5
Total Users : 16725
Views Today : 5
Total views : 29669
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 2:34 pm