Tuesday, June 16, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

दरक रहे पहाड़, जमीन पर आफत; हिमाचल में 1337 सड़कों पर रुक गई रफ्तार; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 3, 2025
in हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. यह सिलसिला दो सितंबर यानी मंगलवार को भी जारी रहा. लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकान ढहने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. साथ ही प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,337 सड़कें बाधित हो गईं. स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि, ऊना और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया है. उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज प्राप्त करने की अपील की. साथ ही आपदा का शिकार हुए परिवारों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें सात लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और यदि घर के अंदर का सामान नष्ट हो गया है तो अतिरिक्त 70,000 रुपये दिए जाएंगे. साथ ही साथ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों को एक लाख रुपये दिए जाएगा.

मकान ढहने से महिला की मौत

लगातार हो रही बारिश के चलते सोलन जिले के समलोह गांव में सोमवार देर रात एक मकान ढह गया. इस दौरान मकान के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान हेमलता के रूप में हुई है. इस हादसे में मृतका के पति हीम राम, चार बच्चे और 85 वर्षीय दिव्यांग सास को मामूली चोटें आईं. प्रदेश के कुल्लू जिले से भी इसी तरह की घटना सामने आई है. जिले के ढालपुर में बारिश के बाद मकान ढहने से मलबे से एक पुरुष और एक महिला को निकाला गया. पुलिस ने बताया कि बाद में महिला की मौत हो गई.

शिमला में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद

राजधानी शिमला में कोचिंग सेंटर और नर्सिंग संस्थानों समेत सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंगलवार शाम जारी एक आदेश में कहा कि शिमला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पूर्वानुमान में जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन की प्रबल संभावना जताई है. जारी आदेश के मुताबिक, ‘शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मियों को शैक्षणिक संस्थानों में आने से छूट दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी’

भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त

मंडी शहर में पड्डल गुरुद्वारा क्षेत्र के पीछे सोमवार रात भूस्खलन होने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिये जाने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि दो प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. जबकि, आस-पास के घरों में रहने वाले लोग अपना घर खाली कर चुके हैं.

कुल्लू जिले के अन्नी इलाके में भूस्खलन के बाद एक निर्माणाधीन घर क्षतिग्रस्त हो गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि घर को 2023 की मानसून आपदा के दौरान पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था और वह खाली था. बिलासपुर जिले में नैना देवी इलाके के डडवाल गांव में दरारें पड़ने के बाद 16 परिवारों को अपने घर खाली करने को कहा गया.

लगातार हो रही आफत की बारिश के चलते मनालसू नाले में जलस्तर बढ़ जाने के कारण मनलाई के लगभग नौ गांवों का संपर्क टूट गया.

HP पुलिस में चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन स्थगित

इन आपदाओं के तलते हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन को स्थगित कर दिया गया है. क्योंकि भारी बारिश के कारण प्रदेश की कई सड़कें बंद है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है. जारी एक बयान में कहा गया है कि चार से नौ सितंबर तक होने वाला सत्यापन अभियान अब 24 से 29 सितंबर तक चलेगा.

राज्य के लगभग हर जिले में सड़कें बाधित

राज्य के मंडी में 282 सड़कें, शिमला में 255, चंबा में 239, कुल्लू में 205 और सिरमौर जिले में 140 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 3 (मंडी-धरमपुर रोड), एनएच 305 (औट-सैंज), एनएच 5 (ओल्ड हिंदुस्तान-तिब्बत रोड), एनएच 21 (चंडीगढ़-मनाली रोड), एनएच 505 (खाब से ग्रामफू रोड) और एनएच 707 (हाटकोटी से पोंटा) अवरुद्ध हो गए हैं.

शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग 5 सोलन जिले के सनवारा में भूस्खलन के बाद अवरुद्ध हो गया. इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह राजमार्ग हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के नाम से भी जाना जाता है.

आंतरिक क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है, जहां सड़कें कई दिनों से बंद हैं. सेब उत्पादक अपनी फसल को बाजारों तक भेजने में असमर्थ हैं.

अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को शिमला-कालका रेलमार्ग पर भूस्खलन के बाद रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं. यहां ट्रेन सेवा पांच सितंबर तक स्थगित रहेगी.

अधिकारियों ने बताया कि चंबा जिले में फंसे लगभग 5,000 मणिमहेश तीर्थयात्रियों को वापस घर भेजने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है.

हर जगह हो रही बारिश

नैना देवी में सोमवार शाम 198.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई. जबकि, मनाली में 89 मिमी, रोहड़ू में 80 मिमी, मंडी में 78.2 मिमी, धर्मशाला में 76.3 मिमी, कुकुमसेरी में 74.2 मिमी, चंबा में 72 मिमी, भुंतर में 69.7 मिमी, जोत में 61.2 मिमी, नाहन में 59.7 मिमी, बग्गी में 58.5 मिमी, केलांग और ऊना में 57-57 मिमी, नादौन में 53 मिमी और ओलिंडा में 50 मिमी बारिश हुई.

एसईओसी के आंकड़ों के अनुसार, मानसून शुरू होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 340 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग लापता हैं. एसईओसी ने बताया कि सोमवार को राज्य भर में 2180 बिजली ट्रांसफार्मर और 777 जलापूर्ति योजनाएं बाधित रहीं.

राज्य को अब तक 3158 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के बाद से राज्य में 95 बार अचानक बाढ़, 45 बार बादल फटने और भीषण भूस्खलन की 115 घटनाएं हुई हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में अब तक राज्य को 3,158 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Previous Post

छत्तीसगढ़: जशपुर में गणेश विसर्जन को जा रहे जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 की मौत, 22 घायल

Next Post

‘तूने मेरी गर्लफ्रेंड छेड़ी…’, बॉयफ्रेंड को हुआ भिखारी पर शक, पत्थर से वार करके मार डाला, फिर करने लगा डांस

Related News

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-मनाली में ट्रैफिक का नरक: 300 मीटर की दूरी 5 घंटे में हुई पूरी, थक-हारकर पैदल ही होटलों की ओर भागे पर्यटक

January 26, 2026
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल न्यू ईयर धमाका: नालागढ़ में थाने के पास ब्लास्ट, इमारतों को नुकसान

January 1, 2026
हिमाचल प्रदेश

जनता को सुविधा, सरकार को नुकसान! रस्मार्ट बस सेवा से रोज़ हो रहा ₹20 लाख का घाटा, सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा

October 29, 2025
हिमाचल प्रदेश

BJP की धमकी पूरी! लैंड रेगुलराइजेशन बिल पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

October 28, 2025
हिमाचल प्रदेश

फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी, जिसे हमने ठुकरा दिया

October 25, 2025
हिमाचल प्रदेश

J-K राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कांटे की टक्कर में मारी बाजी, कहाँ से आए वो 4 रहस्यमय वोट? सियासत में भूचाल

October 25, 2025
Next Post

‘तूने मेरी गर्लफ्रेंड छेड़ी…’, बॉयफ्रेंड को हुआ भिखारी पर शक, पत्थर से वार करके मार डाला, फिर करने लगा डांस

फॉलो करें

0 1 7 3 7 4
Users Today : 8
Total Users : 17374
Views Today : 10
Total views : 30554
Who's Online : 1
Server Time : June 16, 2026 11:28 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.