Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

दिल्ली में यमुना का विकराल रूप से दहशत, UP से झारखंड तक बारिश का अलर्ट… क्या 1978 जैसी स्थिति दोहराएगी 2025 में?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 4, 2025
in दिल्ली/NCR

देश भर में बारिश कहर ढा रही है. दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आसमान से आफत की बारिश बरस रही है. लगातार हो रही बरसात और हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान के ऊपर है. यह आंकड़ा 1978 के रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर के करीब है.

वहीं, आज भी दिल्ली में आंधी के साथ बरसात देखने को मिल सकती है. पांच सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही मध्यम बारिश हो सकती है. छह और सात तारीख को भी दिल्ली में आंधी के साथ बारिश रह सकती है, जबकि आठ और नौ तारीख को आसमान में बादल रह सकते हैं.

दिल्ली में रहने वाले बुजुर्ग साल 1978 को याद करते हुए कहते हैं कि तब यमुना ने कुछ इसी तरह विकराल रूप धारण किया था. तब सड़कों पर पानी बह रहा था. दिल्ली की कई पॉश कॉलोनियों में पानी भर गया था. लोगों को अपने घर तक छोड़ने पड़े थे. उन्हें दिल्ली के ऊपरी इलाकों में जाकर शरण लेनी पड़ी थी.

बुधवार को दिल्ली के मजनू का टीला, मदनपुर खादर और बदरपुर के निवासी पानी के बढ़ते स्तर के कारण अस्थाई आश्रय स्थलों में शरण लिए हुए हैं और अब जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे हैं.प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और लोहे के रेलवे पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया है.

यूपी में सात सिंतबर तक बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बरसात हो रही है. इससे मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, सात सितंबर तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में बरसात देखने को मिल सकती है. आज पश्चिमी और पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पांच सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश हो सकती है. 6 और 7 सितंबर को पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर ही बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आज पश्चिम चंपारण, सीवान, बेगसराय, पटना, गया जी, औरंगाबाद और कैमूर समेत कुल 19 जिलों में हल्की से मध्यम जबकि शेष 19 जिलों में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 6 सितंबर से अच्छी बारिश हो सकती है. झारखंड में रांची समेत राज्य के अलग-अलग भागों में बारिश हो रही है. कल तक कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है. आज 3 जिलों पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

एमपी-राजस्थान में बरसेंगे बादल

एमपी में तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. धार, बुरहानपुर, मंडला, बालाघाट, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, अलीराजपुर और खरगोन समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है. राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश रह सकती है. फिर राज्य में बरसात की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. इन दो दिनों में पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में बारिश का प्रभाव कम रह सकता है.

पंजाब में बारिश का अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर बरसात को लेकर अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. राज्य के कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पठानकोट और गुरदासपुर जिले में ऑरेंज, जबकि जालंधर,अमृतसर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली और तरनतारन में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

पहाड़ों पर कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में येलो अलर्ट के बाद भी कई स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में आज बारिश का यलो अलर्ट है. अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है.

Previous Post

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, पांच कारोबारियों की मौत

Next Post

दिल्ली से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट: 54 ट्रेनें रद्द, 43 का रूट बदला

Related News

दिल्ली/NCR

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में सील हुईं सैकड़ों अवैध संपत्तियां

October 11, 2026
दिल्ली/NCR

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, राजधानी में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच ट्रैफिक प्रभावित

October 11, 2026
उत्तरप्रदेश

11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

October 11, 2026
दिल्ली/NCR

अभिजीत, आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, वीडियो आया सामने

October 10, 2026
दिल्ली/NCR

फ्लाइट से उतारे गए CJP चीफ अभिजीत दिपके और सौरव दास, एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिए गए नेता

October 10, 2026
दिल्ली/NCR

CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए प्रदर्शनकारी

October 10, 2026
Next Post

दिल्ली से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट: 54 ट्रेनें रद्द, 43 का रूट बदला

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)