Wednesday, October 14, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास में पेट्रोल पंप पर लूट और मारपीट का CCTV एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी नगर निगम कर्मचारी से एशियन स्विमिंग मेडलिस्ट बनने तक का सफर, जानिए उज्जैन के अर्जुन सोलंकी की प्रेरण... नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल का कड़ा पहरा, गरबा पंडालों और मंदिरों में लगातार पेट्रोलिंग महंगे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिल्ली पहुंचे दमोह के बच्चे, विज्ञान प्रदर्शनी में मचाया धमाल श्योपुर में वायरल वीडियो पर सियासी भूचाल, विधायक बाबू जंडेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी किसान संघ और कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली कटौती पर बरसे विपक्षी तेवर शहडोल में बिजली का करंट लगने से मखना हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप अभिव्यक्ति गरबा में जाने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, पार्किंग और प्रवेश के नए नियम जारी सागर के राजघाट बांध में नियमों की अनदेखी, युवाओं की टीम कुंड बनाकर करेगी ससम्मान विसर्जन ओबीसी आरक्षण पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 78 मरीजों की जांच, 29 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना

Yuvraj Singh Rathore by Yuvraj Singh Rathore
September 30, 2026
in इंदौर, उज्जैन, धार, नागदा, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मध्यप्रदेश

धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 78 मरीजों की जांच, 29 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना

सरदारपुर, धार | 30 सितंबर 2026

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं जिला अंधत्व निवारण समिति, धार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरदारपुर में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के प्रदेश विधि प्रभारी श्री बी. जे. उपाध्याय, संभागीय अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह गोयल, इंदौर संभाग विधि प्रभारी श्री प्रवीण शर्मा, धार जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र बघेल, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ बौरासी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीमती शीला मुझाल्दा एवं नेत्र चिकित्सक डॉ. सतीश पारासर द्वारा किया गया।

शिविर में क्षेत्र के कुल 78 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 29 मरीजों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए टी. चोइथराम नेत्र चिकित्सालय, इंदौर भेजा गया। मरीजों के आवागमन के लिए उपलब्ध बस सुविधा के माध्यम से उन्हें इंदौर रवाना किया गया।

शिविर का संचालन संभागीय विधि प्रभारी श्री प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री डॉ. प्रेम कुमार वैद्य का विशेष मार्गदर्शन रहा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के तहसील अध्यक्ष श्री बुद्धैसिंह पाण्डार, महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा, तहसील सचिव श्रीमती साधना उपाध्याय एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामसिंह देवड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार धार जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र बघेल द्वारा व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने शिविर के सफल आयोजन पर धार जिला एवं सरदारपुर टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव सेवा ही संगठन की प्राथमिक भावना है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े होकर सेवा कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाना है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्र कार्यकारिणी की ओर से संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत, हेल्पलाइन प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री युवराज सिंह राठौर तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन “चाय वाले” ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ट्रस्ट के सेवा अभियान लगातार जारी रहेंगे।

राष्ट्र कार्यकारिणी ने कहा कि निःशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसे सेवा कार्य मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। धार जिले की टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में 78 मरीजों की जांच एवं 29 मरीजों को ऑपरेशन हेतु इंदौर भेजना सराहनीय सामाजिक सेवा कार्य है।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग, जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों तथा समस्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Tags: #dhar#eyecamp#ihrctbharat#madhyapradesh#Mp_ki_aawaz#netrashivir#sunilsinghyadavmp
Previous Post

शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला को पत्रकार साथियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Next Post

देवास के लोहारदा में गणेश उत्सव की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, नगर पालिका के दैवेभो कर्मचारी की मौत;भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल से परिवार को आर्थिक सहायता और पत्नी को रोजगार

Related News

देवास

देवास में पेट्रोल पंप पर लूट और मारपीट का CCTV एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

October 13, 2026
उज्जैन

नगर निगम कर्मचारी से एशियन स्विमिंग मेडलिस्ट बनने तक का सफर, जानिए उज्जैन के अर्जुन सोलंकी की प्रेरणादायक कहानी

October 13, 2026
इंदौर

नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल का कड़ा पहरा, गरबा पंडालों और मंदिरों में लगातार पेट्रोलिंग

October 13, 2026
मध्यप्रदेश

महंगे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिल्ली पहुंचे दमोह के बच्चे, विज्ञान प्रदर्शनी में मचाया धमाल

October 13, 2026
मध्यप्रदेश

श्योपुर में वायरल वीडियो पर सियासी भूचाल, विधायक बाबू जंडेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

October 13, 2026
भोपाल

किसान संघ और कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली कटौती पर बरसे विपक्षी तेवर

October 13, 2026
Next Post

देवास के लोहारदा में गणेश उत्सव की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, नगर पालिका के दैवेभो कर्मचारी की मौत;भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल से परिवार को आर्थिक सहायता और पत्नी को रोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)