बिहार में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही पार्टियों ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है. जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर किसी के निशाने पर सिर्फ और सिर्फ पटना की कुर्सी है. इसे पाने के लिए साइलेंट वोटर्स कही जानी वालीं महिलाओं का वोट हासिल करना महत्वपूर्ण है. सीएम नीतीश कुमार तो उनके लिए अब तक कई ऐलान कर चुके हैं. वहीं कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती. नीतीश के साइलेंट वेपन को पाले में करने का उसने प्लान भी बना लिया है.
बिहार की महिलाओं का वोट कैसे हासिल करना है, इसकी जिम्मेदारी खुद प्रियंका गांधी के हाथों में है. जानकारी के मुताबिक, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बार बिहार चुनाव प्रचार में प्रियंका को सक्रिय रूप से शामिल करने की योजना पर काम कर रहा है.
















Users Today : 2
Total Users : 18942
Views Today : 2
Total views : 32375
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 1:06 am