बलौदाबाजार: जिले के भाटापारा जे.डी. कॉलोनी में चोरों ने धावा बोला. शनिवार देर रात सन्नाटे के बीच कुछ अज्ञात चोर योजनाबद्ध तरीके से कॉलोनी में घुसे और एक-एक कर सात घरों के ताले तोड़ डाले. सुबह जब लोग उठे तो दरवाजों पर टूटे ताले और बिखरे सामान देखकर हड़कंप मच गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया उनमें तहसीलदार और पटवारी जैसे राजस्व अफसरों के मकान भी शामिल थे.
इस कॉलोनी में अफसरों के घर: यह वारदात किसी सामान्य बस्ती की नहीं है. जे.डी. कॉलोनी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का रिहायशी इलाका है, जिसे हमेशा सुरक्षित माना जाता रहा है. खास बात यह है कि घटना एडिशनल एसपी और एसडीओपी के आवासीय क्षेत्र में हुई, यानी पुलिस अधिकारियों के घरों के आसपास भी चोरों का खौफ अब साफ दिख रहा है.
रात में घुसे चोर, सुबह मचा हड़कंप: स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोरों ने एक-एक कर सात घरों के ताले तोड़ डाले. सुबह जब लोग उठे तो देखा कि दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और घरों का सामान बिखरा पड़ा है. परिवारों ने बताया कि चोर बेहद सफाई से वारदात को अंजाम देकर कर गए हैं. इससे यह भी लग रहा है कि, वे पहले से इलाके की रेकी कर चुके थे.
पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे: वारदात की खबर लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
लोगों में दहशत, नाराजगी भी: लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. कॉलोनी के परिवारों ने रात की पुलिसिंग और निगरानी व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि अगर अफसरों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे.
अभी तक नहीं हुई चोरी का आकलन: फिलहाल किसी भी पीड़ित परिवार ने आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, जिसके कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि कितना कैश या जेवरात चोरी हुए हैं. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की रकम और सामान की कीमत लाखों में हो सकती है.
















Users Today : 4
Total Users : 16724
Views Today : 4
Total views : 29668
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 5:51 am