Saturday, November 7, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर–दाहोद रेल लाइन: टीही–धार ट्रैक पर स्पीड ट्रायल सफल, आदिवासी अंचल में जल्द दौड़ेगी ट्रेन लाड़ली बहनों का इंतजार बढ़ा: 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से खाते में आएगी किस्त, CM मोहन यादव करेंग... भोपाल के 200 साल पुराने मंदिर में विराजे हैं यमदेव: नरक चतुर्दशी पर होता है दीपदान, चढ़ाया जाता है छ... निपानिया जाट में अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी 4 युवकों से भरी कार, ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित ... 'जमकर फोड़ें पटाखे, 3 दिन में कोई पहाड़ नहीं टूटेगा': इंदौर में दीपावली पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बड़ा फैसला: 'पटियाला पैग' समेत 4 गानों की प्रस्तुति पर लगी रो... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध: पुलिस ने जारी की चेतावनी, हो सकता है गंभीर ... देवास पुलिस में दीपावली का तोहफा: 5 पुलिसकर्मी बने सहायक उप निरीक्षक (ASI), SP आदित्य मिश्रा ने दी ब... सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद इंडोरामा सेक्टर-03 में महिला के साथ धक्का-मुक्की, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहु...

बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में पंजाब सरकार ने लगाये हेल्थ कैंप, पहले दिन 51 हज़ार लोग आये

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 16, 2025
in पंजाब

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2025

पंजाब में बाढ़ के बाद हालात मुश्किल थे, लेकिन सरकार ने एक पल की भी देरी नहीं की। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित किया है कि असली नेतृत्व वही होता है, जो चुनौती को जिम्मेदारी समझकर मैदान में उतरता है और पंजाब की मिट्टी के साथ, हर गांव, हर गली और हर घर के साथ खड़ा होता है। 15 सितंबर की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि मान सरकार सिर्फ राहत नहीं, भरोसे का उदाहरण पेश कर रही है। 2303 गांवों में शुरू किए गए विशेष स्वास्थ्य अभियान ने पूरे राज्य में एक नई उम्मीद जगा दी है। अब तक 2016 गांवों में हेल्थ कैंप लग चुके हैं, जहां 51,612 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मौके पर ही इलाज और दवाईयां दी गई। ये वो लोग हैं जो बाढ़ के बाद असहाय थे, लेकिन आज राहत के साथ यह भी महसूस कर रहे हैं कि सरकार उनके लिए है, और उनके पास है। इस पूरे अभियान में सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार खुद चलकर लोगों तक पहुंच रही है। 1,929 गांवों में घर-घर जाकर आशा वर्कर्स ने अब तक 1,32,322 परिवारों की सेहत की जांच की है और ज़रूरतमंदों को दवाइयां व मेडिकल किट दी गई हैं। इनमें ORS, पैरासिटामोल, डेटॉल, बैंड-एड, क्रीम और जरूरी दवाइयां शामिल हैं। लोग खुद कह रहे हैं कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार बिना बुलाए खुद दरवाज़े पर दस्तक दे रही है।

सेहत के साथ-साथ साफ-सफाई और बीमारी रोकने के लिए जो तेज़ी से काम हुआ है, वह भी पंजाब की प्रशासनिक कार्यशैली का नया चेहरा बन गया है। अब तक 1,861 गांवों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच हुई है, जिसमें 1,08,770 घरों की स्क्रीनिंग की गई, और 2,163 घरों में लार्वा मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 23,630 घरों में लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। इसके अलावा 878 गांवों में फॉगिंग की गई, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसे खतरों को जड़ से खत्म किया जा सके। फॉगिंग की रफ्तार ऐसी है कि एक ही दिन में कई गांव कवर हो रहे हैं। कोई कोना, कोई गली, कोई घर सरकार की नजर से छूटा नहीं है। यह सब सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, यह उस सोच का परिणाम है, जो जनता को अपने परिवार की तरह देखती है। जब सरकार का हर मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी मैदान में हो, जब टीमों के पास आधुनिक संसाधन, मेडिकल उपकरण और तकनीकी ताकत हो, और जब काम करने की मंशा साफ हो, तब बदलाव सिर्फ एक सपना नहीं, एक हकीकत बन जाता है।

आज पंजाब के गांवों में सिर्फ दवाइयां नहीं पहुंच रहीं, वहां एक संदेश पहुंच रहा है, कि सरकार जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती, वह आगे बढ़कर अपना फर्ज निभाती है। मान सरकार का ये हेल्थ मिशन अब सिर्फ सरकारी पहल नहीं, जनता के भरोसे का प्रतीक बन गया है। और यही वजह है कि आज पंजाब की आवाज़ साफ सुनाई दे रही है, ए सरकार नहीं, साडी सेवा है… ते आम आदमी पार्टी दी सरकार तां सच्चे अर्थां विच साडी सरकार है!

Previous Post

दुखद खबर : विदेश में हुए हादसे ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग

Next Post

दुनिया का वो देश जहां अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक बन गए मुस्लिम, अब ब्रिटेन को भी सता रहा यही डर

Related News

उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज: छोटी दिवाली पर जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

November 7, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 6, 2026
उत्तरप्रदेश

देश का मौसम: चक्रवात मुरासु के असर से दक्षिण में भारी बारिश, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश का मौसम

November 5, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम समाचार: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

November 3, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम का मिजाज बदला: नवंबर में भी बारिश और आंधी का दौर जारी, IMD ने कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

November 2, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम विभाग की चेतावनी! बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय; जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली के मौसम का हाल

November 1, 2026
Next Post

दुनिया का वो देश जहां अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक बन गए मुस्लिम, अब ब्रिटेन को भी सता रहा यही डर

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)