Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

बीजिंग दौरे से पुतिन का बढ़ा हौसला, जिनपिंग जारी रखेंगे हथियारों की सप्लाई, तेज होंगे यूक्रेन पर हमले

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 3, 2025
in इंदौर

चीन की राजधानी बीजिंग बुधवार को इतिहास और ताकत दोनों का गवाह बनी. यहां दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर भव्य विक्ट्री डे परेड आयोजित हुई. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने थियानमेन चौक पर परेड की सलामी ली और कहा कि चीन किसी धमकी से नहीं डरता, हमेशा आगे बढ़ता है और अपने सैनिकों का सम्मान करना जानता है.

इस मौके पर चीन ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया. खास बात यह रही कि मंच पर शी जिनपिंग के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन भी मौजूद थे. यह पहला मौका था जब तीनों नेता एक साथ सार्वजनिक मंच पर नजर आए. इस दौरे से पुतिन का हौसला बुलंद हुआ है क्योंकि चीन ने साफ कह दिया है कि वो रूस को हथियारों की सप्लाई जारी रखेगा.

पुतिन और किम की हुई मुलाकात

विक्ट्री परेड के बाद पुतिन और किम जोंग-उन के बीच मुलाकात हुई. किम ने कहा कि अगर किसी भी तरह हम रूस की मदद और समर्थन कर सकते हैं, तो हम हमेशा करेंगे. यह हमारा भाईचारे का फर्ज है. पुतिन ने भी दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि अब रूस और उत्तर कोरिया के रिश्ते एक सच्चे गठबंधन में बदल चुके हैं. उन्होंने याद दिलाया कि द्वितीय विश्व युद्ध में रूस के कुर्स्क क्षेत्र की आजादी में उत्तर कोरिया की स्पेशल यूनिट्स ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी और रूस इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.

रूस को सप्लाई जारी रखेगा चीन

परेड और बैठकों से साफ संदेश निकला कि रूस को चीन का समर्थन और मजबूत मिलेगा. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से रूस को हथियारों और जरूरी सामान की सप्लाई में दिक्कतें हो रही थीं. लेकिन चीन ने साफ कर दिया है कि वह इन दबावों की परवाह नहीं करता. बीजिंग रूस को डबल-यूज हथियारों यानी ऐसे हथियार जिनका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों कामों में हो सकता है, उसकी सप्लाई जारी रखेगा.

यूक्रेन पर बढ़ सकते हैं हमले

अमेरिका और पक्षिमी देशों की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए चीन का ये कदम पुतिन के लिए बड़ी राहत है. विशेषज्ञ मानते हैं कि पुतिन की यह चीन यात्रा उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगी. रूस अब अमेरिका के दबाव में आने वाला नहीं है. माना जा रहा है कि बीजिंग से लौटने के बाद पुतिन और ज्यादा आक्रामक रुख अपनाएंगे और यूक्रेन पर हमले तेज हो सकते हैं.

Previous Post

180 अरब रुपये जुटाने की तैयारी में रिलायंस, अंबानी ने बनाया है ये मास्टरप्लान!

Next Post

फिश ही नहीं, इन वेजिटेरियन फूड्स में भी पाया जाता है ओमेगा-3 फैटी एसिड

Related News

इंदौर

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार

October 11, 2026
इंदौर

इंदौर में हुआ ‘रग रग में क्रिकेट’ पुस्तक का विमोचन, गावस्कर बोले- संजय जगदाले हैं भारतीय क्रिकेट की धरोहर

October 11, 2026
इंदौर

हैकर्स ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड किए आपत्तिजनक वीडियो

October 10, 2026
इंदौर

पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक विदेशी पेड़, नए पौधों के रोपण पर रोक का आदेश

October 10, 2026
इंदौर

सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे स्काउट्स एवं गाइड्स, इंदौर पुलिस के साथ संभाली यातायात व्यवस्था

October 10, 2026
ÞK
इंदौर

संसाधनों के अभाव और जर्जर इमारत में भविष्य तलाशने को मजबूर स्टूडेंट्स, प्रशासन खामोश

October 10, 2026
Next Post

फिश ही नहीं, इन वेजिटेरियन फूड्स में भी पाया जाता है ओमेगा-3 फैटी एसिड

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)