Tuesday, May 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

बेटी की उम्र है 12 से 13 साल, मां ऐसे करें पीरियड्स के बारे में उसको गाइड

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 21, 2025
in लाइफ स्टाइल

टीनएज उम्र में कदम रखना किसी भी बच्चे के लिए बदलाव भरा समय होता है, लेकिन खासतौर पर लड़कियों के लिए ये काफी संवेदनशील वक्त होता है, क्योंकि उनके भीतर मानसिक बदलाव के साथ ही हार्मोनल चेंजेस और शारिरीक बदलाव भी महसूस हो रहे होते हैं. इसी दौरान पीरियड्स का शुरू होने का टाइम रहता है. कुछ लड़कियों में 13 तो कुछ को 14 और 15 में पीरियड्स आना शुरू होते हैं. ये समय हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करती है, लेकिन जरूरी है कि पहले से ही आप अपनी लाडली को इस बारे में कुछ बेसिक जानकारियां दें ताकि इस नए बदलाव से वह परेशान न हो और इसे किसी बीमारी की तरह न समझें. इसे वह स्वाभाविक तरीके से अपनाएं और अपनी जिंदगी में होने वाले एक नॉर्मल बदलाव की तरह इसे स्वीकार पाएं.

भारतीय समाज में आज भी पीरियड्स पर खुलकर बात नहीं की जाती है. यहां तक कि जब तक पहला पीरियड शुरू न हो जाए तब तक लड़कियों को इस बारे में जीरो नॉलेज होती है, क्योंकि उन्हें कुछ बताया ही नहीं जाता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि माओं को अपनी टीनएज होती बेटियों को किन बातों के बारे में पहले से ही समझाना चाहिए.

हाइजीन का ध्यान रखना सिखाएं

टीनएज से कुछ समय पहले ही प्यूबिक हेयर भी आना शुरू हो जाते हैं, इसलिए सही हाइजीन की जानकारी देना बहुत जरूरी है. इसके अलावा पीरियड्स के दौरान किस तरह से हाइजीन मेंटेन करना है, इसके बारे में भी अपनी बेटी को पहले से ही धीरे-धीरे बताना शुरू करें. जैसे रोजाना साफ अंडरगारमेंट पहनना, प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई, पीरियड्स के दौरान किस तरह से पैड या टैम्पोन का यूज करना है.

पीरियड्स होना नॉर्मल है

अपनी बेटी को पहले से ही यह बताएं कि पीरियड एक बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना होता है. ये उन्हें भी होता है और इस दौरान दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग, जैसी समस्याएं होती हैं जिनसे वो परेशान न हो, बल्कि आपको खुलकर बता सकती है. आप उसकी पूरी हेल्प करेंगी. इससे आपकी बच्चे में पीरियड्स को लेकर जानकारी बढ़ेगी और उसके मन का डर निकलेगा.

शारीरिक बदलावों के बारे में समझाएं

पीरियड्स के साथ ही टीनएज में शारीरिक बदलाव होते हैं जैसे ब्रेस्ट में दर्द महसूस होना, बॉडी शेप में चेंजेस आना, इसलिए इस दौरान उन्हें ड्रेसिंग स्टाइल के बारे में भी समझाएं. इसका मतलब ये नहीं है कि आप उन्हें अपनी बॉडी को बहुत सारे कपड़ों में ढकने के लिए कहें, बल्कि शारीरिक बदलावों के हिसाब से कपड़ों का चयन कैसे करना होता है उन्हें समझाए जैसे इनरवियर किस तरह के पहनने हैं.

ये जरूरी बातें भी बताएं

अपनी बेटी को ये भी जानकारी दें कि पीरियड्स की अवधि तीन दिन से लेकर पांच दिन तक की हो सकती है, कुछ लड़कियों में शुरुआती महीनों में ये 6 से 7 दिन भी हो सकता है. पीरियड्स साइकिल 21 से 35 दिनों की होती है. पीरियड्स साइकिल लेट होने पर इस बारे में डिस्कस जरूर करें. इस दौरान लाल या थोड़े डार्क कलर की ब्लीडिंग होती है, जिससे घबराना नहीं है. अगर अचानक पीरियड्स शुरू हो जाएं तो घबराएं नहीं, बल्कि आपकी मदद लें. स्कूल में हैं तो अपनी किसी दोस्त, टीचर को इस बारे में बताएं.

दूसरी लड़कियों की हेल्प करना सिखाएं

अपनी बेटी को बताएं कि पीरियड्स की साइकिल की डेट एक दो दिन आगे या पीछे हो सकती है, इसलिए वह अपने साथ सेनेटरी नैपकिन, टिश्यू, टैम्पोन जैसी चीजें कैरी कर सकती है. किसी और लड़की को अगर इस तरह की परेशान हो तो वो उसकी भी हेल्प जरूर करे.

Previous Post

आखिर क्यों पितृ पक्ष को मानते हैं अशुभ, जब हमारे ही हैं तो क्यों करेंगे अमंगल?

Next Post

वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD

Related News

लाइफ स्टाइल

2 दिन तक फ्रेश रहेंगे पालक, मेथी, बथुआ, स्टोरिंग का तरीका जानें

January 15, 2026
लाइफ स्टाइल

बची रेवड़ियों को दें नया रूप, लोहड़ी के बाद फ्यूजन मिठाई बच्चों की पसंद बनेगी

January 14, 2026
लाइफ स्टाइल

फेस्टिव पोंगल: साड़ी में सादगी और स्टाइल का बेहतरीन संगम

January 13, 2026
लाइफ स्टाइल

मैरिड लाइफ के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग, खर्च-सेविंग्स संतुलित रखने का तरीका

January 12, 2026
लाइफ स्टाइल

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इसे घटाने के घरेलू नुस्खे

January 11, 2026
लाइफ स्टाइल

लोहड़ी की पिन्नी में यह जादुई चीज, शरीर होगा मजबूत और चुस्त

January 10, 2026
Next Post

वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD

फॉलो करें

0 1 6 7 2 5
Users Today : 5
Total Users : 16725
Views Today : 5
Total views : 29669
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 7:28 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.