बहादुरगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडा के गढ़ रोहतक में इनेलो कार्यकर्ताओं का जोश आज पूरे उफान पर है। इसी हाई जोश के साथ इनेलो नेता और कार्यकर्ता भारी काफिले में साथ रोहतक रैली में शामिल हुए हैं। जननायक ताउ देवीलाल की जयंती पर आज रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ से विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़, बादली और झज्जर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
बेरी हल्के से इनेलो नेता राजेन्द्र मलिक भारी काफिले के साथ रैली में शामिल होने के लिए निकले। डाबौदा गांव स्थित अपने निवास स्थल से राजेन्द्र मलिक सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रैली में शामिल हुए । राजेन्द्र मलिक के साथ गांव की महिलाएं गीत गाते हुए रैली में शामिल हुई।
ढोल नगाड़ों की थाप पर अपने जनप्रिय नेता अभय चैटाला के विचार सुनने के लिए लोग रैली में शामिल हुए। राजेन्द्र मलिक ने कहा कि युगपुरूष ताउ देवीलाल ने छतीस बिरादरी की भलाई और एकता के लिए काम किए थे। उन्ही के नक्शेकदम पर चलते हुए अभय चैटाला जनता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक ताउ देवीलाल की कर्मभूमि रही है। हरियाणा की राजनीति का केन्द्र भी रोहतक है इसलिए रोहतक का चुनाव रैली के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली के जरिए जनता बदलाव का संदेश देने जा रही है।
















Users Today : 7
Total Users : 16754
Views Today : 7
Total views : 29699
Who's Online : 0
Server Time : May 15, 2026 4:30 pm