Tuesday, November 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर से त्योहारों के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी आफत: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट्स का किराय... उज्जैन की गिर गाय 'राधा' ने रचा इतिहास: 1 दिन में दिया 19.76 लीटर दूध, जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस... शाजापुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर प्रसूता और नवजात की मौत, दूसरी महिला को फर्श पर देना पड... मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल... चित्रकूट का ऐतिहासिक 'गधा मेला': 72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे', अमिताभ और शाहरुख की कीमत रही 5... सागर में सोमवती अमावस्या पर दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-44 पर ट्रक और अर्टिगा की टक्कर में 4 की मौत, 5 ... अकेले दम पर नदी को जीवन देने वाले युवा बिट्टू तवास खुद हुए संक्रमण का शिकार, फिर भी जारी है सफाई इंदौर में सनसनीखेज वारदात: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, 4 आरोपियों ने रिजवान को उतार... अहमदाबाद में आया ब्रेन स्ट्रोक, एसआईटी की गिरफ्त से पहले ही अस्पताल में शराब माफिया ने तोड़ा दम शहडोल की अनूठी आदिवासी परंपरा: दिवाली की रात से देवउठनी एकादशी तक घर-घर होता है विशेष नृत्य और छाहुर...

विकसित बिहार का विजन, सरकार के वादों का ब्यौरा… NDA जारी करेगा साझा घोषणा पत्र!

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 15, 2025
in बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की मजबूती का संदेश देने के लिए साझा घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी है. इसमें अगले पांच साल के लिए एनडीए सरकार के वादों का ब्यौरा होगा. माना जा रहा है कि इस बार एनडीए विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की थीम पर घोषणापत्र लाएगा. इसमें बिहार में निवेश में वृद्धि, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन आदि पर जोर होगा.

साल 2020 में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन तब दोनों पार्टियों ने अलग-अलग घोषणापत्र जारी किया था. सूत्रों के मुताबिक, सहयोगी दल एनडीए के साझा घोषणापत्र के अलावा चाहे तो अपना अलग से भी घोषणापत्र जारी कर सकते हैं. एनडीए के साझा घोषणा के पीछे मकसद एनडीए की एकजुटता और बिहार के लोगों के हित में साथ मिलकर काम करने का संदेश देना है.

एकजुटता का संदेश देने की कोशिश

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में जुटे एनडीए के सभी घटक दल एकजुटता का संदेश दे रहे हैं. कुछेक बयानों को छोड़ दे तो एनडीए के सभी सहयोगी एक साथ जमीन पर बिहार में जीत के लिए काम कर रहे है. दरअसल इस बार एनडीए की रणनीति शुरू से ही रही है कि जमीन पर भी कार्यकर्ता खुद को एनडीए का कार्यकर्ता समझे. ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर देखा गया है की दलों का गठबंधन तो हो जाता है पर जमीन पर कार्यकर्ताओं में दूरिया बनी रहती है इसलिए इस बार पहले बूथवार एनडीए के साझा कार्यक्रम किए गए ताकि बूथस्तर तक एनडीए के कार्यकर्ताओं की दूरियां मिट सकें.

उसके बाद जिलावार एनडीए के सम्मेलन किए गए जिसे राज्य और केंद्र के एनडीए के नेताओं ने संबोधित किया और अब बिहार में एनडीए के विधानसभाओं में भी साझा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है. विधानसभा-वार हो रहे इन सम्मेलनों को कार्यकर्ता सम्मेलन का नाम दिया गया है, जिसमें सभी पांचों सहयोगी दलों के कार्यकर्ता शामिल होते है और उस विधानसभा में एनडीए की जीत की रणनीति पर चर्चा करते है. इन विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलनों को भी एनडीए के नेता संबोधित करते हैं.

बनाई जाएगी चुनाव प्रबंधन समिति

सभी 243 विधानसभाओं में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन 23 सितंबर तक पूरे करने हैं. अभी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है जिसमें 102 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा. इसके पहले पहले चरण में 84 और दूसरे चरण में 57 विधानसभा में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुके हैं. इसके साथ ही इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में बेहतर प्रबंधन और समन्वय के लिए सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ने के लिए एक चुनाव प्रबंधन समिति बनाई जाएगी. इस समिति में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के साथ ही सहयोगी दलों के नेता भी रहेंगे. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक यह कदम सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल के लिए उठाया जा रहा है. बिहार चुनाव से जुड़े मुद्दे और फैसले मसलन प्रचार, प्रबंधन, साझा रैलियां, चुनावी मुद्दे और रणनीति का जिम्मा इस प्रबंधन समिति के जिम्मे होगा.

बिहार के युवाओं को NDA से जोड़ने के लिए BJP

हर विधानसभा में 10,000 मोदी मित्र बनाने का अभियान भी शुरू करने जा रही है जो 15 दिन तक चलेगा. ये मोदी मित्र डिजिटल सैनिक की तरह काम करेंगे, जो सोशल मीडिया पर बिहार के युवाओं खासकर फर्स्ट टाइम वोटरों को लालूराज के जंगलराज की याद दिलाएंगे. साथ ही मोदी मित्रों की जिम्मेदारी डिजिटल तरीके चुनाव प्रचार की होगी, जिसमें सरकार के कामकाज को सोशल मीडिया के माध्यम से युवा वोटरों तक पहुंचाया जाएगा. मोदी मित्र के पीछे बीजेपी का एक मकसद युवाओं के बीच प्रशांत किशोर फैक्टर को काउंटर करना भी है.

Previous Post

‘औरंगजेब कुशल प्रशासक’- सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कुलपति के बयान पर बवाल, ABVP ने किया हंगामा

Next Post

हमीरपुर: TET एग्जाम पास करने का दबाव, बेटी की शादी की चिंता; टीचर ने फांसी लगाकर दी जान

Related News

उत्तरप्रदेश

मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

November 10, 2026
उत्तरप्रदेश

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और प्रदूषण का कहर; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

November 9, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम समाचार: उत्तर भारत में ठंड की आहट, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान

November 8, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज: छोटी दिवाली पर जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

November 7, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 6, 2026
उत्तरप्रदेश

देश का मौसम: चक्रवात मुरासु के असर से दक्षिण में भारी बारिश, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश का मौसम

November 5, 2026
Next Post

हमीरपुर: TET एग्जाम पास करने का दबाव, बेटी की शादी की चिंता; टीचर ने फांसी लगाकर दी जान

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)