वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा बनी मानवता की मिसाल, भाप की मशीन एवं आवश्यक दवाइयां वितरित
जबलपुर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य एवं सेवा के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रेखा पटेल द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की गई।
![]()
इस अवसर पर श्रीमती रेखा पटेल द्वारा बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भाप लेने की मशीन (Steam Vaporizer) एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य, आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना तथा यह संदेश देना है कि समाज के वरिष्ठजन हमारे लिए बोझ नहीं, बल्कि हमारे अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन की अमूल्य धरोहर हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव का संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि—
“वृद्धजनों की सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। जिन बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवार और समाज के निर्माण में लगाया, उनके जीवन के इस पड़ाव पर उनके स्वास्थ्य, सम्मान और भावनाओं का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है। IHRCT का प्रयास है कि मानवाधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों तक सेवा एवं सहयोग भी पहुंचाया जाए। श्रीमती रेखा पटेल द्वारा वृद्धाश्रम में भाप की मशीन एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण इसी मानवीय सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।”
उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव (राष्ट्रीय संस्थापक), श्री शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक), श्रीमती साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/चेयरमैन), श्रीमती मधु शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्री कृष्णा यादव (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री इंद्रजीत सिंह चौहान (राष्ट्रीय विधिक सलाहकार), श्री मनीष गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री), श्री रामवेश सिंह राजावत (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि), श्री सुनील सेठिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर), श्री जीवनलाल जैन “चाय वाले” (प्रदेश मीडिया प्रभारी) एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से कहा कि“वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की जीवंत धरोहर हैं। उनका सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सेवा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब हमारी संवेदनाएं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचें। जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रेखा पटेल द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भाप की मशीन एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।”






