मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लक्ष्मण तलैया इलाके के शिव मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक का शव लहूलुहान मिला. लोगों ने शव देखा तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान आनंद पाल के रूप मे हुई है. उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. घटना के बाद से हमलावर फरार हैं.
मामला बहाड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके का है. सूचना पर आनंद के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आनंद देर रात अपने दोस्तों के साथ था. उन लोगों ने शराब पी रखी थी. पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में आनंद की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है.
















Users Today : 23
Total Users : 18963
Views Today : 24
Total views : 32397
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 5:33 pm