कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कटनी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा एवं कटनी जिला टीम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया गया। ट्रस्ट की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.