Wednesday, October 14, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास में पेट्रोल पंप पर लूट और मारपीट का CCTV एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी नगर निगम कर्मचारी से एशियन स्विमिंग मेडलिस्ट बनने तक का सफर, जानिए उज्जैन के अर्जुन सोलंकी की प्रेरण... नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल का कड़ा पहरा, गरबा पंडालों और मंदिरों में लगातार पेट्रोलिंग महंगे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिल्ली पहुंचे दमोह के बच्चे, विज्ञान प्रदर्शनी में मचाया धमाल श्योपुर में वायरल वीडियो पर सियासी भूचाल, विधायक बाबू जंडेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी किसान संघ और कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली कटौती पर बरसे विपक्षी तेवर शहडोल में बिजली का करंट लगने से मखना हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप अभिव्यक्ति गरबा में जाने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, पार्किंग और प्रवेश के नए नियम जारी सागर के राजघाट बांध में नियमों की अनदेखी, युवाओं की टीम कुंड बनाकर करेगी ससम्मान विसर्जन ओबीसी आरक्षण पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

MP के इस जिले में 250 अवैध कॉलोनियां हुई चिह्नित, पर एक्शन से बच रहे जिम्मेदार

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in मध्यप्रदेश

भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह ठप हो गई है, यही कारण है कि भूमाफिया बिना अनुमतियों के प्लाट बेचकर मोटा लाभ कमा रहे हैं। जबकि पिछले दिनों ईंटखेड़ी के घासीपुरा इलाके की अवैध कॉलोनी स्थित मकान में ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने अवैध कॉलोनियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

जबकि छह महीने पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए थे, जिसके बाद एसडीएम द्वारा करीब 250 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित तो किया था, लेकिन इसके आगे कार्रवाई नहीं बढ़ सकी और मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।

अधिकारियों की अनदेखी के चलते यहां बीते दो से तीन महीने की बात करें, तो अन्य तहसील/सर्कल में कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, प्रशासन ने जिले में 250 ऐसी जमीनें चिह्नित की थीं, जहां अवैध कॉलोनियों का निर्माण जारी है। इन कॉलोनियों के निर्माण के लिए शासकीय अनुमति नहीं ली गई है। एसडीएम ने ऐसी कॉलोनियों को नोटिस तो जारी किए, लेकिन इसके बाद एक्शन नहीं लिया। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक संरक्षण की वजह से अधिकारियों द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। जिले में कोलार, हुजूर, गोविंदपुरा व बैरसिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों जमकर फल-फूल रही हैं।

कोलार में अवैध कॉलोनियों का जाल

कोलार तहसील के आसपास ही अवैध कॉलोनियों का जाल बुना जा रहा है। रतनपुर सड़क, पिपलिया केशो, सेमरी, सोहागपुर, गेहूखेड़ा, राजहर्ष सहित अन्य क्षेत्रों में कृषि भूमि पर कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। यह सभी गांव नगर निगम क्षेत्र में आते हैं। यहां पर कृषि भूमि पर सड़क बनाकर प्लाट बेचे जा रहे हैं। इसके लिए बकायदा कॉलोनाइजरों ने बोर्ड लगा रखे हैं। इसमें से किसी ने भी न तो टीएनसीपी से और न ही नगर निगम से अनुमति ली है।

हुजूर से बैरसिया तक काटे जा रहे अवैध प्लाट

जिले की हुजूर तहसील से लेकर बैरसिया तक भूमाफिया अवैध कॉलोनियों में जमकर प्लाट बेच रहे हैं। यहां पर भोपाल बायपास से लगे नगर निगम सीमा के पास वाले ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनियों काटी गई हैं, जिनमें से किसी के पास भी अनुमतियां नहीं हैं। लांबाखेड़ा से लेकर बैरसिया तक 35 किलोमीटर के मार्ग पर कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

इस तरह लोगों को फंसा रहे भूमाफिया

लोगों को फंसाकर अवैध कॉलोनियों में प्लाट बेचने के लिए भूमाफिया नए-नए तरीके अपना रहे हैं। यह विकसित कॉलोनियों की तर्ज पर कवर्ड कैंपस बनाकर दे रहे हैं। वो जमीन के चारों तरफ बाउंड्री बनाते हैं। इसके बाद रोड, बिजली के पोल व सीवेज लाइन बिछाते हैं। ऐसे में जब कोई व्यक्ति प्लाट लेने आता है, तो वो यह देखकर आकर्षित हो जाता है। ऐसी एक-दो नहीं, करीब 50 से अधिक अवैध कॉलोनियां बन रही हैं। हालांकि, एक बार कॉलोनी में प्लाट बेचने के बाद तथा कथित बिल्डर कभी वहां पलटकर नहीं देखते हैं।

एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

जिले में अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए हैं। पिछले महीनों में अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद जिन कॉलोनाइजरों ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। -कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर

Previous Post

‘स्वदेशी की ताकत से दुनिया भारत के भरोसे… ‘, CM यादव ने महात्मा गांधी-पंडित उपाध्याय के विचारों पर दिया जोर

Next Post

MIG-21 का ग्वालियर एयरबेस से पुराना नाता, 2004 में हवा-जमीन पर यूएस वायुसेना को दिखा चुका कौशल

Related News

देवास

देवास में पेट्रोल पंप पर लूट और मारपीट का CCTV एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

October 13, 2026
उज्जैन

नगर निगम कर्मचारी से एशियन स्विमिंग मेडलिस्ट बनने तक का सफर, जानिए उज्जैन के अर्जुन सोलंकी की प्रेरणादायक कहानी

October 13, 2026
मध्यप्रदेश

महंगे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिल्ली पहुंचे दमोह के बच्चे, विज्ञान प्रदर्शनी में मचाया धमाल

October 13, 2026
मध्यप्रदेश

श्योपुर में वायरल वीडियो पर सियासी भूचाल, विधायक बाबू जंडेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

October 13, 2026
भोपाल

किसान संघ और कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली कटौती पर बरसे विपक्षी तेवर

October 13, 2026
मध्यप्रदेश

शहडोल में बिजली का करंट लगने से मखना हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

October 13, 2026
Next Post

MIG-21 का ग्वालियर एयरबेस से पुराना नाता, 2004 में हवा-जमीन पर यूएस वायुसेना को दिखा चुका कौशल

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)