इंदौर
जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा
इंदौर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। यह जनसुनवाई मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।
10 मार्च 2026 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक व घरेलू विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन/प्लॉट से जुड़ी धोखाधड़ी, महिला अपराध और पुलिस से संबंधित अन्य शिकायतें शामिल रहीं।
जनसुनवाई में कुल 65 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
इस दौरान अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह सहित सभी ज़ोन के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और आवेदकों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्यवा

ही की।
















Users Today : 4
Total Users : 17285
Views Today : 4
Total views : 30452
Who's Online : 0
Server Time : June 10, 2026 2:27 am