भोपाल : अशोक नगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाने के बाद अब एसपी को हटाने की मांग तेज हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने अशोनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को बुधवार को हटा दिया है, उनकी जगह साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले की कमान सौंपी गई है। आदित्य सिंह के खिलाफ शिकायत के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई है। कलेक्टर पर कार्रवाई होते ही कांग्रेस ने एसपी को हटाने की मांग तेज कर दी है।
दरअसल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र स्थित आनंदपुर धाम को लेकर कलेक्टर पर लेन-देन के आरोप लगाए थे। बुधवार को कलेक्टर पर कार्रवाई होते ही कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने एक बार फिर दोहराया कि अशोकनगर कलेक्टर को हटाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इससे आनंदपुर धाम को लेकर जो आरोप लगे थे वो खत्म नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि दलित आदिवासियों की जमीन जिस पर धाम के ट्रस्ट ने कब्जा किया हुआ है, वे उनको कब वापस मिलेगी। धाम में धर्म और आस्था के नाम पर सैक्स स्कैंडल जो चल रहा था वो उस पर कब कार्रवाई होगी। धाम के अंदर जो पुरुषों और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है, वो कब खत्म होगा।
इसके साथ ही उन्होंने एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाते हुए कहा कि आनंदपुर धाम के महंतों के खिलाफ जब भी थाने, कलेक्टर या तहसील में शिकायत होती है तो एसपी करोड़ों रुपए लेता है। उन्हें निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि आनंदपुर धाम के पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। सबकी निगाहें आपके न्याय पर टिकी हैं।
















Users Today : 2
Total Users : 16706
Views Today : 2
Total views : 29650
Who's Online : 0
Server Time : May 10, 2026 10:07 am