अर्जुन बड़ौद के गड्डों ने ली एक और जान
ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
इंदौर | इंदौर-देवास बायपास पर मंगलवार शाम अर्जुन बड़ौद के निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों का इलाज जारी है। उधर, हादसा कर भागे ट्रक चालक की तलाश जारी है। पिछले छह माह से यह आगरा-मुंबई हाईवे का यह हिस्सा बेहद खराब स्थिति में है। हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद भी यहां के जानलेवा गड्ढे नहीं सुधरे हैं। अब तो पुलिस-प्रशासन यहां से गुजरने वाले बाइक सवारों को ही संभलकर निकलने की हिदायत दे रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने देवास से इंदौर आ रहे बाइक सवार अंकित पिता गोपाल देवड़ा निवासी कल्याण संपत गांधी नगर, पत्नी रूपाली देवड़ा, बेटा गौरांश (3) और बेटी हंसिका (5) को टक्कर मार दी थी। अंकित को गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह गया था। इलाज के दौरान घायल पति अंकित देवड़ा की मौत हो गई है। डीएसपी (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी के मुताबिक घायल महिला और उसके दोनों बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फरार चालक की तलाश में टीम को लगाया है।
















Users Today : 8
Total Users : 17374
Views Today : 12
Total views : 30556
Who's Online : 1
Server Time : June 16, 2026 12:26 pm