Friday, May 15, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

‘Baby, I love you…’ छात्राओं को मैसेज करता था चैतन्यानंद, विरोध पर रोक देता था डिग्री; कैसे करता था टॉर्चर?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in दिल्ली/NCR

दिल्ली के वसंत कुंज के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (Sri Sharada Institute of Indian Management) में छात्राओं के साथ यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न की घटना ने हिला कर रख दिया है. ये वो छात्राएं थीं, जिनकी घर की आर्थिक हालत कमजोर थी. चैतन्यानंद सरस्वती किसी को डराकर तो किसी को फॉरेन ट्रिप का लालच देकर अपनी जाल में फंसाता था. चूंकि पूरा संस्थान उसके ही नियंत्रण में था, इसलिए छात्राएं लंबे समय तक भय के कारण चुप रहीं. लेकिन जैसे-जैसे उसकी मनमानी और दबाव बढ़ता गया, आखिरकार छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई. फिलहाल आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती संस्थान छोड़कर फरार है.

आरोप है कि चैतन्यानंद सरस्वती ने इंस्टीट्यूट के हॉस्टल के लगभग हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, यहां तक कि बाथरूम के आसपास भी. चैतन्यानंद सारे फुटेज देखता था और उनसे पर्सनल सवाल भी करता था. छात्राओं के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे सिक्योरिटी के नाम पर लगाए गए थे, लेकिन वास्तव में इनका इस्तेमाल छात्राओं पर नज़र रखने के लिए किया जाता था.

छात्राओं से अश्लील सवाल पूछता था चैतन्यानंद

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि स्वामी उनसे अश्लील सवाल पूछता था, जैसे कि क्या उन्होंने किसी से शारीरिक संबंध बनाए हैं और यदि बनाए हैं तो क्या कंडोम का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा, वह रात के समय छात्राओं को वाट्सऐप पर मैसेज भेजता था, जिनमें लिखा होता था—’Baby, I love you’

कई छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्हें देर रात उसके निजी कक्ष में बुलाया जाता था और फॉरेन ट्रिप के लिए दबाव बनाया जाता था. एक शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे जबरन मथुरा ले जाने की कोशिश भी की गई.

विरोध पर रोक दी जाती थी डिग्री

जो छात्राएं विरोध करती थीं, उन्हें परेशान किया जाता था. उनकी उपस्थिति (अटेंडेंस) काट दी जाती, अंक कम कर दिए जाते और डिग्री रोक दी जाती. मामले की एफआईआर में तीन महिला स्टाफ सदस्यों के नाम भी दर्ज हैं, जिनमें एक असोसिएट डीन शामिल है. इन पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं पर दबाव डाला, सबूत मिटाने को कहा और पहचान छिपाने के लिए नाम बदलवाने तक की मांग की.

एक पीड़िता ने बताया कि स्वामी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, उसे हॉस्टल में अलग-थलग कर दिया और उसकी हर गतिविधि पर नज़र रखी. यहां तक कि धमकी दी गई कि अगर वह विरोध करेगी तो उसका राज प्रभावशाली लोगों के सामने खोल दिया जाएगा.

चैतन्यानंद सरस्वती फरार

60 वर्षीय चैतन्यानंद सरस्वती अगस्त से फरार है. पुलिस के मुताबिक, वह लगातार भेष और ठिकाना बदल रहा है और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है. श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च शृंगेरी पीठ के अधिन है. पीठ ने ही पुलिस से आरोपी चैत्यानंद के खिलाफ शिकायत की है.

Previous Post

क्या आपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भैंस दुहते देखा है? देखिए जीतू पटवारी का अलग रुप! खुद भैंस से निकाला दूध

Next Post

टोपी वालों ने नहीं दिया वोट… नितेश राणे के विवादित बयान से सियासी बवाल

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

टोपी वालों ने नहीं दिया वोट… नितेश राणे के विवादित बयान से सियासी बवाल

फॉलो करें

0 1 6 7 5 4
Users Today : 7
Total Users : 16754
Views Today : 7
Total views : 29699
Who's Online : 0
Server Time : May 15, 2026 3:42 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.