देवास पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बरोठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में दिनांक 11 सितंबर 2026 को थाना बरोठा पुलिस ने कस्बे के सांसी मोहल्ला एवं तालाब किनारे स्थित नाले में सघन सर्चिंग की। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए छिपाकर रखी गई 06 बंद भट्टियां बरामद हुईं।
पुलिस को मौके से 06 लोहे के ड्रम, महुआ लहान से भरे 05 बड़े ड्रम एवं 07 छोटी केन भी मिलीं। इनमें करीब 800 लीटर महुआ लहान भरा हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टियों एवं अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार दबिश एवं सर्चिंग के साथ आमजन को अवैध शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बरोठा पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
देवास पुलिस का संदेश: अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

देवास पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बरोठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।





