भोपाल। पुराने शहर में पिछले दो दिनों से लगातार की जा रही मुनादी के बाद अब बुधवार से निगम का दस्ता सड़कों पर उतरेगा और बाजार में दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करेगा। अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए 60 से 80 कर्मचारियों को चार टीमों में बांटा गया है।
यह टीमें चौक बाजार, लखेरापुरा, मारवाड़ी रोड, लोहा बाजार, सराफा, इब्राहिमपुरा, मंगलवारा और इतवारा जैसे व्यस्त इलाकों में कार्रवाई करेंगी। इस दौरान विवाद की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ रहेगा। मौके पर ही जुर्माना वसूलने के लिए ‘मोबाइल कोर्ट’ साथ चलेगी।
कार्रवाई के दौरान जब्त होने वाले सामान भरने के लिए निगम की आठ से 10 गाड़ियां तैनात रहेंगी। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी के जरिये निगरानी की जाएगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
पहले चरण में यह अभियान दो दिन तक बाजार क्षेत्र में चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य बाजारों की सड़कों को साफ करना और यातायात व्यवस्था को सुधारना है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
हमने दो दिन मुनादी करवाकर व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। अब बुधवार से बाजार में कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने भी सहयोग करने की बात कही थी।
















Users Today : 5
Total Users : 16725
Views Today : 5
Total views : 29669
Who's Online : 1
Server Time : May 12, 2026 6:20 am