भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट: झाबुआ
में आकस्मिक बैठक संपन्न
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा इंदौर संभाग के झाबुआ जिला में आज एक आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन झाबुआ जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी शर्मा द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेम कुमार जी वैद्य के निर्देशन में, इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व तथा धार जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी तिवारी के संयोजन से यह बैठक जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में आमंत्रित अतिथियों को संगठन के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री महेश कुमार वर्मा द्वारा दी गई। राष्ट्रीय संयोजक ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, वहीं धार जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी तिवारी ने जन-जागरूकता अभियान एवं जिला प्रशासन के साथ संवाद की रणनीति साझा की।
झाबुआ जिला पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों को लेकर कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने के लिए तत्पर है। झाबुआ जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं।
— महेश कुमार वर्मा
इंदौर संभाग अध्यक्ष
















Users Today : 2
Total Users : 18942
Views Today : 2
Total views : 32375
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 1:07 am