Sunday, November 15, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप की पहली कार्रवाई! शिकायत पर नो-एंट्री में घुसा डम्पर जब्त अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस, बाल मेले में दिखाई प्रतिभा – IHRCT उ... बाल दिवस पर IHRCT की अनूठी पहल – ग्वारीघाट में जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान बाल दिवस पर महाराज इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 70 बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की हु... छिंदवाड़ा की डॉ. सपना साहू करेंगी थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेस हेरिटेज इंटरनेशनल में दिखा... मध्य प्रदेश न्यूज़: आदिवासियों के लिए बड़े ऐलान, सांदीपनि विद्यालय और छात्रावासों के निर्माण का हुआ ... शंघाई सहयोग संगठन के संवाद मंच में हिस्सा लेगा पाकिस्तान, पर्यावरण मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व सॉफ्टबैंक की बिकवाली के बावजूद मीशो के शेयरों पर दुनिया भर के दिग्गज फंड्स ने जताया भरोसा खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन इंदौर: नशे का विरोध करना पड़ा भारी, घर के गेट पर महिला से बेरहमी से मारपीट, CCTV वीडियो आया सामने

दो निवाले भी नसीब नहीं हुए: काम की थकान मिटाने बैठे शख्स को लग्जरी कार ने कुचला, मौके पर मौत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 19, 2026
in जबलपुर, मध्यप्रदेश

जबलपुर। बरेला मार्ग पर रोड डिवाइडर की ग्रिल लगाने और रंगाई का काम कर रहे श्रमिक आधे दिन परिश्रम के बाद थके हुए थे। वे चैन से भोजन करने के लिए एक साथ बैठे थे। वे दो-तीन निवाले भी नहीं खा सके थे कि तेज भाग रही लग्जरी कार उनकी मौत बनकर आयी। कुछ देर पहले तक जिस जगह पर बैठकर श्रमिक आपस में संवाद करते हुए इत्मीनान से भोजन कर रहे थे, वहां कुछ ही सेकेंड बाद मातम पसर गया।

मंडला-रायपुर जाने वाले इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का शोर थम गया। कुछ श्रमिक चीख-पुकार मचा रहे थे। घायल दर्द से कराह रहे थे। दुर्घटना में बाल-बाल बचे अन्य श्रमिक घायल साथियों को उठाने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद सड़क पर कतार से घायल पड़े श्रमिकों को देखकर राहगीर भी ठिठक गए। वहीं, गंभीर चोट से कराहने के बावजूद घायल श्रमिक अपने अन्य साथियों की खैरियत पूछते रहे। अस्पताल पहुंचने पर भी सामने नहीं दिख रहे साथियों का नाम लेकर बार-बार उनके बारे में पूछते रहे।

सड़क साफ थी वहीं किनारे खाने बैठ गए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साफ जगह देखकर श्रमिक सड़क के किनारे खाना खाने के लिए बैठे। वे डिवाइडर के पास ही किनारे में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी दोपहर को लगभग दो बजे लग्जरी कार तेज गति से आई। श्रमिक कुछ समझ पाते या संभल पाते, उससे पहले कार सबको टक्कर मारते हुए निकल गई। अपने साथियों को बचाने का भी श्रमिकों को मौका नहीं मिला।

छिटक कर गिरी, सिर पर चोट लगी

कार की टक्कर लगने से लच्छो बाई और चैनवती बाई छिटक कर दूर गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने दोनों की मौत हुई। कार की टक्कर के साथ छिटक-कर कुछ श्रमिक रोड डिवाइडर की लोहे की ग्रिल से टकरा गए। जिसके कारण उन्हें ज्यादा चोट आयी। गंभीर घायल मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

सरकार घायलों के इलाज की पूरी चिंता करेगी : राकेश सिंह

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरेला हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर और एनएचएआइ के अधिकारी से बात की और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। एनएचएआइ ने प्रारंभिक रूप से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है। जिसमें से एक-एक लाख रुपये तत्काल स्वीकृत कर दिए गए हैं। सिंह ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज की पूरी चिंता करेगी और एनएचएआइ द्वारा आगे भी आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

Previous Post

बादलों के कारण बढ़ी रात की गर्मी, अगले 48 घंटों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

Next Post

तस्कर मुरूगेशन जाएगा थाईलैंड: कोर्ट ने प्रत्यर्पण को दी हरी झंडी, MP STSF ने कसी थी नकेल

Related News

उज्जैन

अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस, बाल मेले में दिखाई प्रतिभा – IHRCT उज्जैन संभाग की टीम ने अतिथियों का किया सम्मान

November 14, 2026
जबलपुर

बाल दिवस पर IHRCT की अनूठी पहल – ग्वारीघाट में जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

November 14, 2026
उज्जैन

बाल दिवस पर महाराज इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 70 बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की हुई आंखों की जांच

November 14, 2026
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा की डॉ. सपना साहू करेंगी थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेस हेरिटेज इंटरनेशनल में दिखाएंगी देश की संस्कृति

November 14, 2026
जबलपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़: आदिवासियों के लिए बड़े ऐलान, सांदीपनि विद्यालय और छात्रावासों के निर्माण का हुआ ऐलान

November 14, 2026
मध्यप्रदेश

गुना: बिजली कटौती से भड़के विधायक ऋषि अग्रवाल, बोले—24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे मिल रही बिजली

November 14, 2026
Next Post

तस्कर मुरूगेशन जाएगा थाईलैंड: कोर्ट ने प्रत्यर्पण को दी हरी झंडी, MP STSF ने कसी थी नकेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)