शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, रामबाग, इंदौर में दीपावली पर्व की तिथि निर्धारण को लेकर विद्वानों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी विद्वानों ने ज्योतिषीय गणना तथा धर्मशास्त्रीय निर्देशों के आधार पर विश्लेषण करते हुए 20 अक्टूबर को दीपावली महापर्व मनाना श्रेष्ठ एवं शुभ बताया।