Tuesday, November 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भोपाल के कटाराहिल्स में मनचले की करतूत: चलती बाइक से युवतियों को थप्पड़ मारने वाला आरोपी डिलीवरी बॉय... ग्वालियर में संदिग्ध हालात में आरक्षक की पत्नी की मौत: मायके पक्ष ने लगाए 20 लाख दहेज और प्रताड़ना क... देवास में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: उदयनगर अस्पताल में डॉक्टर-एम्बुलेंस नहीं मिलने से प्रसूता ... रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बोल: 'किसान 3 महीने मेहनत करता है, 9 महीने ताश खेलता और बोतल पी... भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: जीटी एक्सप्रेस से 500 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार,... इंदौर से त्योहारों के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी आफत: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट्स का किराय... उज्जैन की गिर गाय 'राधा' ने रचा इतिहास: 1 दिन में दिया 19.76 लीटर दूध, जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस... शाजापुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर प्रसूता और नवजात की मौत, दूसरी महिला को फर्श पर देना पड... मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल... चित्रकूट का ऐतिहासिक 'गधा मेला': 72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे', अमिताभ और शाहरुख की कीमत रही 5...

HC की लाइव स्ट्रीमिंग पर अंतरिम रोक, यूट्यूब-मेटा को नोटिस… जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 14, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने क्रिमिनल मामलों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग पर अंतरिम रोक लगा दी है. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय शराफ की खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए यह फैसला उस समय सुनाया है जब सोशल मीडिया पर हाईकोर्ट की सुनवाई से संबंधित वीडियो एडिट कर लगातार कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे थे. जिससे अदालती कार्यवाही की गरिमा और गोपनीयता पर सवाल खड़े होने लगे. सोशल मीडिया पर रील्स ओर मीम्स बनने लगे थे.

अधिवक्ता अरिहंत तिवारी द्वारा दायर याचिका में यह मुद्दा उठाया गया था कि अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो क्लिप्स को कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर गलत तरीके से उपयोग में लाया जा रहा है. इन वीडियो को एडिट कर पेश किया जा रहा था. जिससे न केवल भ्रामक सूचनाएं फैल रही थीं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की गंभीरता भी प्रभावित हो रही थी. जिस पर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि फिलहाल क्रिमिनल मामलों में हो रही सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग बंद रखी जाएगी. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की सुनवाई तक इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अदालती कार्यवाही से जुड़े वीडियो क्लिप्स का गलत इस्तेमाल न्याय प्रणाली के लिए हानिकारक है. न्यायालय का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना है, लेकिन यदि इस पारदर्शिता का दुरुपयोग किया जाने लगे, तो उसकी अनुमति नहीं दी जा सकती. इसीलिए अब केवल webex लिंक के माध्यम से अधिकृत और संबंधित व्यक्ति ही लाइव स्ट्रीमिंग का उपयोग कर सकेंगे. इस मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार, यूट्यूब और मेटा प्लेटफॉर्म के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. अदालत ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है कि आखिर इस प्रकार की वीडियो सामग्री को क्यों न हटाया जाए और आगे इसके दुरुपयोग पर रोक कैसे लगाई जा सकती है.

सुरक्षा और निजता पर भी गंभीर असर

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदेश न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के लिहाज से बेहद अहम है. सोशल मीडिया के दौर में अदालतों की पारदर्शिता और जनता तक पहुंच तो जरूरी है लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है. यदि सुनवाई की सामग्री को गलत संदर्भों में पेश किया जाता है तो यह न केवल मामले की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है बल्कि संबंधित पक्षों की सुरक्षा और निजता पर भी असर डाल सकता है.

25 सितंबर को होगी सुनवाई

वहीं इस पूरे मामले में अदालत ने अगली सुनवाई 25 सितंबर को तय की है. तब तक यह अंतरिम रोक लागू रहेगी. माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में यह भी तय होगा कि भविष्य में क्रिमिनल मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर स्थायी व्यवस्था क्या होनी चाहिए. फिलहाल एमपी हाईकोर्ट का यह कदम न्यायिक प्रक्रिया की पवित्रता को सुरक्षित करने और डिजिटल युग में न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

Previous Post

मैं खुद संभालूं व्यवस्था… SP पर क्यों भड़के मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, VIDEO वायरल

Next Post

इंस्टाग्राम पर बनी गर्लफ्रेंड, उज्जैन में मिलने आई… फिर युवक को ही कर लिया किडनैप; 50 लाख मांगे

Related News

भोपाल

भोपाल के कटाराहिल्स में मनचले की करतूत: चलती बाइक से युवतियों को थप्पड़ मारने वाला आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, जेल भेजा

November 10, 2026
ग्वालियर

ग्वालियर में संदिग्ध हालात में आरक्षक की पत्नी की मौत: मायके पक्ष ने लगाए 20 लाख दहेज और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

November 10, 2026
देवास

देवास में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: उदयनगर अस्पताल में डॉक्टर-एम्बुलेंस नहीं मिलने से प्रसूता और नवजात की मौत

November 10, 2026
मध्यप्रदेश

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बोल: ‘किसान 3 महीने मेहनत करता है, 9 महीने ताश खेलता और बोतल पीता है’

November 10, 2026
भोपाल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: जीटी एक्सप्रेस से 500 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार, कीमत 2 करोड़ रुपये

November 10, 2026
उज्जैन

उज्जैन की गिर गाय ‘राधा’ ने रचा इतिहास: 1 दिन में दिया 19.76 लीटर दूध, जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस्कार

November 10, 2026
Next Post

इंस्टाग्राम पर बनी गर्लफ्रेंड, उज्जैन में मिलने आई… फिर युवक को ही कर लिया किडनैप; 50 लाख मांगे

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)