नानाखेड़ा में अनियंत्रित बस ने पीछे से बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारी, गंभीर चोंट आई
घायलों को दी जावे आर्थिक मदद
शहर में बसों की गति सीमा तय करे प्रशासन
उज्जैन। नगर निगम के आउट सोर्स कर्मचारी विजय डागौर और उनकी पत्नी रंजिता डागौर निवासी निमनवासा गलापुरा, अपनी मोटरसाइकिल MP 13 ZX 0672 से नानाखेड़ा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बस (MP 41 P 1523 — भोपाल से नीमच रूट) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर मारकर चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को अवंतिका अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर चोटों का इलाज जारी है।
बेलगाम हो रही बसों की स्पीड पर प्रशासन को ब्रेक लगाना चाहिए और सख़्त कार्रवाई होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे से इन पर नज़र रखी जाय।
















Users Today : 2
Total Users : 18942
Views Today : 2
Total views : 32375
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 1:07 am