Tuesday, June 16, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

मुंबई, पुणे, ठाणे… महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने कहा- अगले 48 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 27, 2025
in महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पिछले एक हफ्ते से बादल बरस रहे हैं. बारिश से किसान परेशान हैं. उनकी फसलें डूब गई हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश होगी. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 सितंबर से बारिश तेज होने की संभावना है. मानसून वापसी के दौरान फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे महाराष्ट्र के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. IMD के अनुसार, कोंकण, घाटमाथा, मराठवाड़ा और विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान है.

दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. यह स्थिति पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण उत्पन्न हुई है. यह निम्न दबाव क्षेत्र आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ते हुए एक गंभीर निम्न दबाव क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है. इन बदलावों के कारण हवा की दिशा बदल गई है और महाराष्ट्र में एक बार फिर तेज हवाओं की स्थिति बन गई है.

27 और 28 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 से 30 सितंबर के बीच भारी बारिश जारी रहेगी. मुंबई समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए 27 और 28 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आज कोंकण तट (ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग), पश्चिमी महाराष्ट्र के घाटमाथा (पुणे, सातारा, कोल्हापुर), मराठवाड़ा (धाराशिव, लातूर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़) और विदर्भ (बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर) जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन सभी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

वापस लौट आया मानसून

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले दो दिन 27 और 28 सितंबर को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और लातूर जिलों में भारी बारिश होगी. इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएं (मानसून) कुछ राज्यों से वापस लौट गई हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के साथ-साथ गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौट चुका है.

बंगाल की खाड़ी से सिस्टम सक्रिय

हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बदलाव के कारण महाराष्ट्र में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया (संभावित डिप्रेशन) के कारण 26 से 28 सितंबर तक महाराष्ट्र के कोकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है.

इस बीच, पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बाढ़ आ गई है. चूंकि बारिश की तीव्रता फिर से बढ़ने की आशंका है, इसलिए प्रशासन ने किसानों और नागरिकों से उचित सावधानी बरतने और नदियों व नहरों के पास जाने से बचने की अपील की है.

बारिश से होगा ये असर

  • निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति.
  • शहरों में ट्रैफिक और बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना.
  • समुद्र तटीय इलाकों में ऊंची लहरें और भूस्खलन का खतरा.
  • सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

बाढ़ग्रस्त किसानों के लिए केंद्र से मांगी गई मदद

राज्य सरकार ने बाढ़ग्रस्त किसानों के नुकसान का आकलन कर केंद्र से मदद मांगी है. NDRF और स्थानीय आपदा प्रबंधन दल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि निचले इलाकों से दूर रहें, अचानक पानी बढ़ सकता है. तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें. नदियों और नालों के किनारे जाने से परहेज करें. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें.

Previous Post

लालटेन के नाम पर कलंक हैं… RJD विधायक पर भड़के ग्रामीण, उल्टे पांव भागे MLA

Next Post

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में तनाव, रंगोली को लेकर हिंसा, 30 हिरासत में, CM फडणवीस बोले- फिर से बांटने की कोशिश

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में तनाव, रंगोली को लेकर हिंसा, 30 हिरासत में, CM फडणवीस बोले- फिर से बांटने की कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 3 7 4
Users Today : 8
Total Users : 17374
Views Today : 10
Total views : 30554
Who's Online : 0
Server Time : June 16, 2026 11:40 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.