Tuesday, May 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

‘अतीक-अशरफ जैसे मुझे भी गोली मार दो…’ बवाल के बाद क्या बोले मौलाना तौकीर रजा?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 27, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को अचानक भड़की हिंसा से पूरे शहर दहल गया. इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 19 सितंबर को घोषणा की थी कि शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से विरोध-प्रदर्शन निकाला जाएगा. इस घोषणा के बाद ही ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे. वहीं देर रात तौकीर रजा ने एक वीडियो जारी किया और बड़ा बयान दिया.

वीडियो में तौकीर रजा कहते दिखाई दे रहे हैं,’अतीक और अशरफ जैसे मुझे भी गोली मार दो, मोहम्मद के नाम पर मरना मुझे कबूल है. मैं नजरबंद हूं और मुझको घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है.’ साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. मौलाना ने इस पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया.

पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

वीडियो में मौलाना ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. मौलाना ने कहा कि प्रशासन मुसलमानों को रसूल का नाम लेने से रोक रहा है. उनके अनुसार, यह पूरा मामला एकतरफा है और मुसलमानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. मौलाना ने कहा हमने अमन का रास्ता अपनाया. हम नमाज पढ़ते रहे. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन हमें झूठे बयानों से बदनाम किया गया.

तौकीर रजा ने कहा कि मेरे नाम से फर्जी लेटरपैड पर बयान जारी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई. उन्होंने चेतावनी दी कि यह मामला जितना दबाने की कोशिश की जाएगी, उतना ही ज्यादा सामने आएगा. मौलाना ने इसे पूरी तरह से साजिश करार दिया और कहा कि मुसलमानों को बदनाम करने की योजना के तहत यह सब किया जा रहा है.

पुलिस-प्रशासन ने माहौल खराब किया है- मौलाना

मौलाना ने कहा कि दंगे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि पुलिस-प्रशासन ने माहौल खराब किया है. मुसलमानों ने कोई पत्थरबाजी नहीं की. अगर दंगा नहीं हुआ तो भी पुलिस-प्रशासन ने मुसलमानों पर फसाद का आरोप लगाया. असल में शांति को नुकसान पुलिस ने पहुंचाया है. मौलाना ने साफ कहा कि एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मौलाना ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही रवैया अपनाया गया तो हालात और बिगड़ेंगे. वीडियो में मौलाना ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का अंदेशा है. उन्होंने कहा अगर मैं गिरफ्तार होता हूं, तब भी मुल्क के लिए, शहर के लिए और कौम के लिए ऐसे ही काम करता रहूंगा. मौलाना ने अपने समर्थकों और मुसलमानों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वे मोहब्बत-ए-रसूल के नाम पर खड़े रहें.

वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हम मोहम्मद साहब के नाम पर जान देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन प्रशासन का यह रवैया गलत है. मौलाना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. जिस घर पर उन्हें नजरबंद रखा गया था, वहां से पुलिस उन्हें देर रात हिरासत में लेकर किसी दूसरी जगह लेकर चली गई. इस कार्रवाई के बाद बरेली में तनाव और बढ़ गया. तौकीर रजा को शहर से बाहर किसी अज्ञात जगह पर रखा गया है. पुलिस हिरासत में तौकीर रजा से पूछताछ जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, तौकीर रजा की गिरफ्तारी की पुष्टि आज दोपहर तक हो सकती है. वहीं मौलाना के समर्थकों का कहना है कि उन्हें जबरन दबाने की कोशिश हो रही है, जबकि विरोधी मानते हैं कि उनके बयानों से हालात और खराब हो सकते हैं. बरेली का माहौल इस समय काफी नाजुक हो गया है. एक तरफ मौलाना तौकीर ने प्रशासन को सीधी चुनौती दी है, दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन हालात को संभालने की कोशिश कर रहा है.

Previous Post

मौलाना भूल गया था कि UP में सत्ता किसकी है… बरेली बवाल के बाद CM योगी का सीधा मैसेज

Next Post

बेटे के सिर को दीवार से बार-बार पटका, 2 साल के मासूम की पिता ने की हत्या; फिर आरोपी ने खुद पर चलाई कुल्हाड़ी

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

बेटे के सिर को दीवार से बार-बार पटका, 2 साल के मासूम की पिता ने की हत्या; फिर आरोपी ने खुद पर चलाई कुल्हाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 7 2 5
Users Today : 5
Total Users : 16725
Views Today : 5
Total views : 29669
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 2:12 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.