पत्र के माध्यम से मांग की गई कि विशेष रूप से दुर्गा उत्सव के दौरान विभिन्न समितियों द्वारा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित ध्वनि-सीमा और प्रशासनिक नियमों के अनुरूप किया जाए। अत्यधिक तेज आवाज से बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों तथा हृदय रोग से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है। तेज ध्वनि के कारण तनाव, नींद में बाधा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए उत्सवों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।
ट्रस्ट ने प्रशासन से आग्रह किया कि डीजे संचालकों एवं उत्सव समितियों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ आम नागरिकों के स्वास्थ्य, शांति और अधिकारों की भी रक्षा हो सके।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.