देवास
सिर्फ 8 घंटे में टैक्सी लूट का खुलासा, नाबालिग अभिरक्षा में
देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक से चाकू की नोक पर कार, आईफोन और नगदी लूटने के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंदौर रेलवे स्टेशन से देवास के बैरागढ़ जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। शीतला माता मंदिर के पास पहुंचने पर उसने चाकू की नोक पर चालक से मारपीट कर आईफोन और ₹1,500 नगद लूट लिए। इसके बाद कार की चाबी छीनकर चालक को नीचे उतारा और हुंडई ओरा MP09 BS 9375 लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर सिंगावदा आरोग्यम अस्पताल के पास जंगल में कार बरामद की गई, जहां एक विधि से संघर्षरत बालक मिला।
बाल अपचारी की निशानदेही पर ₹8.40 लाख कीमत की कार, ₹50 हजार का आईफोन और ₹1,500 नगद, कुल ₹8,91,500 का मश्रुका, साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजय सिंह लोधी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देवास पुलिस की अपील: अपराध या किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें।
@IndorePolice @MPPolice @DewasPolice
@PunitGehlotIPS
#Dewas #DewasPolice #CrimeNews #Robbery #MPNews #MadhyaPradesh #CivilLinePolice #PoliceAction #ViralNews







