Wednesday, October 14, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास में पेट्रोल पंप पर लूट और मारपीट का CCTV एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी नगर निगम कर्मचारी से एशियन स्विमिंग मेडलिस्ट बनने तक का सफर, जानिए उज्जैन के अर्जुन सोलंकी की प्रेरण... नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल का कड़ा पहरा, गरबा पंडालों और मंदिरों में लगातार पेट्रोलिंग महंगे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिल्ली पहुंचे दमोह के बच्चे, विज्ञान प्रदर्शनी में मचाया धमाल श्योपुर में वायरल वीडियो पर सियासी भूचाल, विधायक बाबू जंडेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी किसान संघ और कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली कटौती पर बरसे विपक्षी तेवर शहडोल में बिजली का करंट लगने से मखना हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप अभिव्यक्ति गरबा में जाने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, पार्किंग और प्रवेश के नए नियम जारी सागर के राजघाट बांध में नियमों की अनदेखी, युवाओं की टीम कुंड बनाकर करेगी ससम्मान विसर्जन ओबीसी आरक्षण पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

खत्म हो जाएगा गाजा युद्ध? क्या रहा मिस्र में हुई इजराइल-हमास की बातचीत का नतीजा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 7, 2025
in इंदौर

गाजा में साल 2023 में हमास के इजराइल पर अटैक के बाद युद्ध शुरू हुआ था. इसी के बाद अब इस युद्ध को 2 साल पूरे हो चुके हैं. अब गाजा युद्ध को समाप्त करने पर फोकस किया जा रहा है. मिस्र में इजराइल और हमास के बीच शांति प्रस्ताव को लेकर सोमवार को एक वार्ता हुई.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा डील को लेकर 20 प्वाइंट का एक शांति प्रस्ताव पेश किया है. इसी को लेकर मिस्र में बातचीत हुई. इस बातचीत के बाद अब सामने आया है कि नतीजे पॉजिटिव रहे.

क्या रहा नतीजा?

मिस्र में इजराइल और हमास के बीच फिर से शुरू हुई इनडायरेक्ट वार्ता पॉजिटिव रही. अल जजीरा और अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस वार्ता में गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20 प्वाइंट योजना को लागू करने पर संभावित समझौते की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, मंगलवार को फिर से बातचीत होगी.

अल जजीरा को सूत्रों ने बताया कि सोमवार को मिस्र के लाल सागर तटीय शहर शर्म अल-शेख में हुई बैठक पॉजिटिव रही और इस दौरान यह तय करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया कि मौजूदा दौर की वार्ता कैसे आगे बढ़ेगी.

हमास ने किन मुद्दों को उठाया

जहां एक तरफ मिस्र में शांति प्रस्ताव को लेकर इजराइल और हमास के बीच इनडायरेक्ट बातचीत चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ इजराइल अभी भी गाजा पर अटैक कर रहा है. इस मामले को हमास ने वार्ता के दौरान उठाया. रिपोर्ट के अनुसार, हमास प्रतिनिधिमंडल ने मध्यस्थों से कहा कि इजराइल की ओर से गाजा पर जारी बमबारी बंधकों की रिहाई पर बातचीत को मुश्किल बना रही है.

हमास का प्रतिनिधिमंडल खलील अल-हय्या और जाहिर जबारीन के नेतृत्व में था. ये दोनों वो वार्ताकार हैं जो पिछले महीने कतर में हुए इजराइली हमले में मारे जाने से बाल-बाल बचे, जिसमें 5 लोग मारे गए थे.

बंधकों की रिहाई पर चर्चा

मिस्र की सरकारी एजेंसी से जुड़ी अल-काहेरा न्यूज के मुताबिक, पहले दिन की वार्ता में मुख्य रूप से कैदियों और बंधकों की अदला-बदली, युद्धविराम और गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर चर्चा हुई. व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप गाजा युद्ध समाप्त करने की अपनी योजना को लेकर फिलहाल बंधकों की रिहाई पर फोकस कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, तकनीकी टीमें इस समय इस पर चर्चा कर रही हैं, ताकि बंधकों की रिहाई के लिए माहौल तैयार किया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि टीमें इजराइली बंधकों और उन राजनीतिक कैदियों की लिस्ट की समीक्षा कर रही हैं जिन्हें रिहा किया जाएगा.

ट्रंप ने वार्ता को लेकर क्या कहा?

सोमवार दोपहर व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, हमें समझौते की संभावना बहुत अच्छी लग रही है. मुझे लगता है हम बहुत अच्छा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हमास कुछ बहुत अहम बातों पर सहमत हो रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरब-तुर्की संयुक्त समर्थन की भी सराहना की, जिसने हमास को वार्ता की मेज पर बनाए रखा है. उन्होंने इज़राइली जनता की तारीफ की और अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, जो इन वार्ताओं में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं उनकी भी तारीफ की.

रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप के दामाद और रियल एस्टेट डेवलपर जैरेड कुश्नर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं.

अब तक कितने लोगों की हुई मौत

अल-काहेरा न्यूज ने पुष्टि की कि वार्ता मंगलवार को भी जारी रहेगी. मंगलवार को 7 अक्टूबर यानी हमास हमले की दूसरी वर्षगांठ है. इस हमले में 7 अक्टूबर 2023 को 1,139 लोग मारे गए थे और लगभग 200 लोगों को बंधक बना लिया गया था.

इसके बाद से, इजराइली सेना ने गाजा में कम से कम 67,160 फिलिस्तीनियों को मार दिया है और 1,69,679 को घायल किया है. इस युद्ध को संयुक्त राष्ट्र की जांच समिति, जनसंहार विशेषज्ञों और मानवाधिकार संगठनों ने जनसंहार (genocidal) करार दिया है.

यहां तक कि सोमवार को जब वार्ता चल रही थी, तब भी इजराइली हमलों में कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें तीन ऐसे लोग शामिल थे जो मानवीय सहायता की तलाश में थे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने सोमवार देर रात (न्यूयॉर्क समयानुसार) सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हमास के भयावह और बड़े पैमाने पर किए गए आतंकी हमले की दूसरी वर्षगांठ को स्वीकार किया.

गुटेरेस ने यह भी कहा कि ट्रंप की ओर से हाल ही में पेश किया गया प्रस्ताव इस दुखद संघर्ष को समाप्त करने का एक अवसर है.

Previous Post

Shilpa Shetty के घर पहुंची पुलिस, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में 4.30 घंटे चली पूछताछ, क्या है पूरा मामला?

Next Post

मिडिल ईस्ट के किस देश से डबल होगा कारोबार, भारत ने ब्लूप्रिंट किया तैयार

Related News

इंदौर

नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल का कड़ा पहरा, गरबा पंडालों और मंदिरों में लगातार पेट्रोलिंग

October 13, 2026
इंदौर

अभिव्यक्ति गरबा में जाने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, पार्किंग और प्रवेश के नए नियम जारी

October 13, 2026
इंदौर

गलत पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती, एक दिन में 17 शिकायतों का हुआ निराकरण

October 13, 2026
इंदौर

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सौंपे प्रमाण पत्र

October 13, 2026
इंदौर

इंदौर में महिला अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस कमिश्नर की नई पहल, गठित की गईं शक्ति मोबाइल टीम

October 13, 2026
इंदौर

स्टेडियम में दिव्यांग प्रशंसकों ने उठाया मैच का लुत्फ, एमपीसीए अध्यक्ष की दरियादिल की हो रही चर्चा

October 12, 2026
Next Post

मिडिल ईस्ट के किस देश से डबल होगा कारोबार, भारत ने ब्लूप्रिंट किया तैयार

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)