Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

पीएम नरेंद्र मोदी ने MP को दी ऐतिहासिक सौगातें, अब हमारे धार से बदलेगी पूरे देश की सूरत

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 17, 2025
in मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 17 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आदि सेवा पर्व, सुमन सखी चैटबॉट का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की। उन्होंने सिकल सेल स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान वराह की प्राचीन प्रतिमा भेंट कर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने पीएम मोदी को पारंपरिक पगड़ी पहनाई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों बहनों को प्रणाम करता हूं। धार की यह धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र रक्षा के लिए डटे रहने की सीख देता है। महर्षि दधीचि का त्याग हमें मां भारती की सेवा की प्रेरणा देता है। हमारे वीर जवानों ने मां बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को ध्वस्त कर दिया। हमारी सेना ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है। ये नया भारत घर में घुसकर मारता है। आज 17 सितंबर को एक और ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराया था। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि थी। सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए कोई याद करने वाला नहीं था। लेकिन, आपने मुझे मौका दिया। हमारी सरकार ने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे मनाने की शुरुआत की है। इसका कार्यक्रम हैदराबाद में भी हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम देश के लिए जीयें, हर पल देश के लिए समर्पित हों। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए सौगंध लेकर सबकुछ समर्पित कर दिया था। उनका सपना था, विकसित भारत। वे चाहते थे कि भारत गुलामी से निकलकर तेजी से आगे बढ़े। आज हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसके चार प्रमुख स्तंभ है। गरीब, किसान, नारी और युवा। आज इन चारों स्तंभों को नई मजबूती देने का काम हुआ है। इस आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। धार से यह कार्यक्रम देशभर की माताओं के लिए हो रहा है। यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महाअभियान का शुभारंभ हुआ है। आदिसेवा पर्व की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। आज से मध्यप्रदेश में भी यह पर्व शुरू हो रहा है। यह जनजातीय वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा। आज विश्वकर्मा जयंती पर देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास हुआ है। किसानों को उपज का सही मूल्य मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश के औद्योगिक अभियान को गति मिलेगी। इन परियोजनाओं और अभियानों के लिए मध्यप्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने माताओं-बहनों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। घर में मां ठीक रहे तो पूरा घर ठीक रहता है। लेकिन, मां बीमार हो जाए तो परिवार की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसीलिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार माताओं बहनों के उज्जवल भविष्य को समर्पित है। हमारी कोशिश है कि एक भी महिला गंभीर बीमारी का शिकार न हो। कई बीमारियों की जांच नहीं होने पर जान का खतरा हो जाता है। इन्हें शुरुआती दौर में पकड़ना जरूरी है। इस अभियान में बीपी, शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्हों ने कहा कि माताओं-बहनों  मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। आज विश्वकर्मा जयंती पर देशभर की माताओं-बहनों से कुछ मांग रहा हूं। आपसे कहना चाहता हूं कि आप संकोच किए बिना इन स्वास्थ्य शिविरों में जांच जरूर कराएं। सभी कैंपों में महंगी से महंगी जांच मुफ्त होगी। दवाई भी मुफ्त होगी। आपके उत्तम स्वास्थ्य से सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है। ये तिजोरी माताओं-बहनों के लिए है। आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच बड़े काम आएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर विजयदशमी तक चलेगा।  अभियान में लाखों कैंप लगेंगे। आज से ही बड़ी संख्या में जांच शुरू हो गई हैं। माताएं-बहनें हमारी प्राथमिकता हैं। कोई मां-बेटी छूट न जाए, ये संकल्प लेना है।  गर्भवती महिलाओं के लिए आज से राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हो रही है। विकसित होते भारत में हमें मातृ और शिशु मृत्युदर कम करना है। इसीलिए हमने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना शुरू की जिससे साढ़े 4 करोड़ गर्भवतियों को योजना का लाभ मिल चुका है। 19 हजार करोड़ से अधिक राशि उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। आज 10 लाख से अधिक माताओं को 450 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।

आदिवासियों के विकास के लिए चल रहा मिशन

पीएम मोदी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया बड़ा संकट है। केंद्र सरकार आदिवासियों के लिए मिशन चला रही है। सिकल सेल अभियान की शुरुआत शहडोल से 2023 में हुई थी। आज मध्यप्रदेश की धरती से 1 करोड़वां कार्ड दिया गया है। देशभर में 5 करोड़ से अधिक स्क्रीनिंग हो चुकी है। लाखों लोगों का जीवन बचा है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए अहम होगा। जिनका आज जन्म भी नहीं हुआ, हम उनके लिए काम कर रहे हैं। उनकी भी संतानें स्वस्थ हो जाएंगी। जनजातीय भाई-बहन सिकल सेल एनीमिया की जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि शौचालय, करोड़ों गैस कनेक्शन, नल जल योजना, आयुष्मान योजना ने माताओं-बहनों की मुश्किलें कम की हैं। उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया है। भाइयों से आग्रह है कि आप भी अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं। मुफ्त राशन की योजना ने कोरोना के कठिन समय में गरीब मां के घर का चूल्हा बुझने नहीं दिया। आज भी राशन मुफ्त दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के अधिकांश घर माताओं के नाम पर है।

गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध कर रही है। उन्हें मुद्रा योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक करीब 2 करोड़ बहनें लखपति बहनें बन चुकी हैं। महिलाओं को बैंक सखी और ड्रोन दीदी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ रहे हैं। स्व-सहायता समूहों से बहनें समृद्ध हुई हैं। देश का गरीब गरीबी से निकलकर आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती है। गरीब अपनी मेहनत से समंदर पार करने की शक्ति रखता है। गरीब की पीड़ा को मैंने खुद जिया है। गरीब की सेवा ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। सरकार गरीबों को केंद्र में रखते हुए पवित्र भाव से योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि 11 सालों की मेहनत का परिणाम आज दुनिया के सामने है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। यह प्रयास केवल योजनाएं नहीं, गरीब का जीवन बदलने की मोदी की गारंटी है। गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना, माताओं-बहनों को सुरक्षित करना मेरी प्राथमिकता है।

राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन में उतारें

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की माहेश्वरी साड़ी की विशेष पहचान है। धार में पीएम मित्र पार्क के माध्यम से हम देवी अहिल्याबाई के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां कपास की उपलब्धता है। इसी पार्क से कपड़ा उद्योग की वैल्यू चैन एक जगह से उपलब्ध होगी। टेक्सटाइल सेक्टर में धार चमकने वाला है। 5 एफ विजन- फार्म से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फाइबर, फाइबर से फैशन और फैशन से फॉरेन पर काम जारी है। इस पार्क की 80 प्रतिशत जमीन आवंटित की जा चुकी है। 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। मैन्युफ्रैक्चरिंग और लॉजिस्टिक आसान होगी। हमारे प्रोडक्ट सस्ते बनेंगे। देश में 6 पीएम मित्रा पार्क और बनाएंगे। मध्य प्रदेशवासियों को इस पार्क के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ 30 करोड़ भाइयों-बहनों को मिल चुका है। हमने छोटे कामगारों के हुनर को आगे बढ़ाया है। धार स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मस्थली भी है। राष्ट्र प्रथम की भावना को हमें जीवन में उतारना है। देशवासियों से प्रार्थना है कि जो भी खरीदें वो स्वदेशी होना चाहिए। जो खरीदें उसमें हिन्दुस्तान की मिट्टी की महक होनी चाहिए। व्यापारी भाई भी देश के लिए मेरी मदद करें। क्योंकि, हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है और इसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर जाता है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का हथियार बनाया था। अब हमें इसे विकसित भारत का आधार बनाना है। हमें छोटी-बड़ी जो भी चीजें खरीदें, सबसे पहले देखें कि यह देश में बनी है या नहीं। देश का पैसा देश में रहेगा तो विकास को नई गति मिलेगी। यही पैसा गरीब कल्याण की योजनाओं में काम आता है। देश के मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए बहुत धन की जरूरत है। स्वदेशी से पैदा होने वाले रोजगार का लाभ युवाओं को मिलेगा। नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। राज्य सरकारें अभियान चलाएं, हर दुकान पर बोर्ड लगा होना चाहिए- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है। गर्व से कहों हम स्वदेशी हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अद्वितीय प्रगति – डॉ. यादव
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार-झाबुआ का अंचल प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से धन्य हो गया। मैं प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं। उनके नेतृत्व में भारत ने अद्वितीय प्रगति की। उन्होंने इस वाक्य को चरितार्थ किया है कि मोदी है तो मुमकिन है। आज भारत की कायापलट हो गई है। इस कायापलट को दुनिया देख रही है। आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास हो रहा है। धार क्षेत्र कपास से धागा और कपड़ा उत्पादन का नया केंद्र बन रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है। सेना के पराक्रम से दुनिया चकित है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बहनों के सिंदूर का बदला लिया गया। आधुनिक ब्रिज चिनाब नदी पर बना है। मिजोरम तक ट्रेन पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के नायक हैं।

क्या है पीएम मित्र पार्क

गौरतलब है कि पीएम मित्र पार्क का सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के कपास उत्पादकों को मिलेगा। करीब 2158 एकड़ में विकसित होने वाला पीएम मित्र पार्क विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां 20 एमएलडी का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 एमवीए का सौर ऊर्जा संयंत्र, पानी और बिजली की पुख्ता आपूर्ति, आधुनिक सड़कें और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इस पार्क में श्रमिकों और महिला कर्मचारियों के लिए आवास और सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पीएम मित्र पार्क में देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों ने अब तक 23 हजार 146 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। यह निवेश उद्योगों की स्थापना के साथ स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार सृजन के रास्ते खोलेगा। वस्त्र क्षेत्र के बड़े संगठनों और उद्योग समूहों ने यहां निवेश करने की इच्छा जताई है। इससे न केवल प्रदेश को औद्योगिक लाभ मिलेगा, बल्कि निर्यात भी बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी के ‘5-एफ’ विज़न के अनुरूप यह पार्क ‘फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन की संपूर्ण वैल्यू चैन बनाएगा। किसानों से प्राप्त कच्चा कपास उद्योगों में धागा बनेगा। वहीं से वस्त्र और परिधान तैयार होंगे और यही उत्पाद विदेशों तक जाएंगे। इस तरह पूरी वैल्यू चैन एक ही स्थान पर पूरी होगी। ‘पीएम मित्र पार्क’ से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। इसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे। कपास आधारित उद्योगों के विस्तार से किसानों को उनकी फसल का दोगुना मूल्य मिलेगा।

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार-पोषण अभियान में क्या होगा

महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता लाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। ताकि, वे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस अभियान में महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच भी होगी। अभियान में एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार और मासिक-धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

खास हैं आदि सेवा पर्व-एक बगिया मां के नाम

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत “आदि सेवा पर्व” जनजातीय गौरव और राष्ट्र निर्माण के संगम का प्रतीक पर्व होगा। इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसी सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान में “ट्रायबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्रायबल विलेज विज़न 2030” पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत हर गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया जाएगा। पर्यावरण सुधार के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे “एक बगिया मां के नाम” अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला स्व-सहायता समूह की लक्ष्मी डूडिया को अमरूद का पौधा भेंट किया। मध्यप्रदेश में अब तक 10 हजार 162 महिलाओं को मां की बगिया तैयार करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। समूह की महिलाओं को पौधों की सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने लॉन्च किया सुमन सखी चैटबॉट

प्रधानमंत्री मोदी ने “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में जागरूकता के लिए ‘सुमन सखी चैटबॉट’ लॉन्च किया। इससे ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की गर्भवती महिलाओं को समय पर सही जानकारी और आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने राधा कलमी को 1 करोड़वां सिकल सेल एनीमिया कार्ड प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम में ‘प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना’ के तहत सिंगल क्लिक से देश भर की पात्र 10 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर की। इससे मध्यप्रदेश की लगभग एक लाख माता-बहनें लाभान्वित होंगी।

Previous Post

बड़ा हादसा: PM मोदी की सभा में ग्रामीणों को ले जा रही बस ने बच्चे को कुचला

Next Post

MP के धार में अपने जन्मदिन के मौके पर मां को याद करते हुए भावुक हो गए प्रधानमंत्री मोदी

Related News

देवास

देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
Next Post

MP के धार में अपने जन्मदिन के मौके पर मां को याद करते हुए भावुक हो गए प्रधानमंत्री मोदी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.