Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
गांवों में पानी की सप्लाई न होने पर बिफरे बीजेपी विधायक अमरसिंह यादव, पुलिस अधिकारियों ने कराया मामल... राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन भारी अनियमितता के आरोप, बहस के बीच ग्वालि... तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश संविलियन से पहले की सेवा मान्य करने की मांग, हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश पालन के लिए दिया आखिरी मौका जबलपुर में महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों का विशाल पथ संचलन, डॉ. मोहन भागवत लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेत... इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर 1,590 शिकायतों का निराकरण, ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से सुगम हुई व्यवस्था इंदौर में सड़कों के धीमे डामरीकरण और पेचवर्क पर महापौर सख्त, लापरवाही पर दरोगा और CSI पर दिए कार्रवा... भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरियों और रेस्टोरेंट के नमूनों में मिली भारी मिलाव... सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा, आईटी पार्क और प्लग एंड प्ल...

सितंबर में आफत वाली बारिश! बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने का अलर्ट, 6 राज्यों के कई जिलों में स्कूल बंद… क्यों बिगड़ रहा मौसम?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 1, 2025
in दिल्ली/NCR

सितंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. इसकी वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत, खास तौर पर उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ से मानसून लगातार मजबूत हुआ है. इससे भारी बारिश देखने को मिली है. इसके अलावा मानसून ट्रफ भी पश्चिमी विक्षोभ से टकराने वाला है. इससे भी उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश होगी.

बारिश की वजह से बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के होने की भी संभावना जताई गई है. वर्तमान में पाकिस्तान और पंजाब पर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में एक्टिव है. उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में हो रहे सर्कुलेशन से बंगाल की खाड़ी से हिमालय की ओर नमी बढ़ रही है. इसका असर भी भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है.

हिमाचल और यूपी में घोषणा

अवध के जिलों में रविवार रात से ही बारिश हो रही है. बारिश को देखते हुए पीलीभीत, बरेली, रायबरेली जिले में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. खराब मौसम और भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में भी आज स्कूल बंद हैं. शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू के बंजार, कुल्लू और मनाली सब डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छु्टी घोषित की गई है.

पंजाब में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

इस समय पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. हालत देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को तीन सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. पहले यह छुट्टी 27 अगस्त से 30 अगस्त तक घोषित की गई थी. अब अलर्ट को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई है

उत्तराखंड में भी स्कूल बंद

मौसम के खराब मिजाज के मद्देनजर उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में में आज कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है. वहीं भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर जम्मू डिवीजन में भी सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यहां बीच अगस्त से ही बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं.

हरियाणा में भी हालात खराब

हरियाणा में बारिश से हालात खराब हैं. भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. अब भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़ते देख सरकार ने जनस्वास्थ्य और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. उन्हें अपने स्थानों से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है.

Previous Post

27 छक्के बरसे… विराट कोहली के चेले ने 38 गेंदों में मचाया कोहराम, 308 की स्ट्राइक रेट से रिंकू सिंह ने फिर जिताया मैच

Next Post

पत्नी से अचानक मिलने पहुंचा कांस्टेबल, दरवाजा था अंदर से बंद, बोली- मैं नहीं खोलूंगी; पति ने बुला ली पुलिस, फिर जो दिखा…

Related News

उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

October 24, 2026
दिल्ली/NCR

देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ पर बोले सपा नेता, कहा- ‘मैं हिंदू था, हिंदू हूं और रहूंगा’

October 23, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

October 23, 2026
दिल्ली/NCR

मेयर प्रवेश वाही ने विपक्ष पर लगाया संपत्ति नुकसान का आरोप, त्योहारों पर 2500 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात

October 22, 2026
दिल्ली/NCR

दलित व्यक्ति से मारपीट के मामले में जमानत पर छूटे स्वतंत्र भारद्वाज, सोशल मीडिया पर फिर शुरू की बयानबाजी

October 22, 2026
दिल्ली/NCR

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

October 22, 2026
Next Post

पत्नी से अचानक मिलने पहुंचा कांस्टेबल, दरवाजा था अंदर से बंद, बोली- मैं नहीं खोलूंगी; पति ने बुला ली पुलिस, फिर जो दिखा…

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)