Tuesday, May 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

रूद्रप्रयाग: कार पर टूटकर गिरा पहाड़, दबकर दो की मौत, केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 1, 2025
in उत्तराखंड

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है. लोग न तो घर के अंदर सुरक्षित हैं और नहीं घर के बाहर. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से आपदाओं और दुर्घटनाओं का शिलशिला जारी है. रूद्रप्रयाग जिले में आपदाओं के चलते 34 लड़के बंद हैं. इन आपदाओं में 3 राजमार्ग बुरी तरह से बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई हैं जिन पर आवागमन प्रभावित है. इसके अलावा 3 राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जोन से गुजर रहे हैं. इन हादसों के चलते केदारनाथ यात्रा को भी बंद कर दिया गया है.

ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग की बात करें तो यहा सिरोहबगड़ में बाधित चल रहा हैं. राजमार्ग कभी खुल रहा हैं तो कभी बंद हो रहा है. पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते पत्थर गिर रहे हैं, वहीं रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राजमार्ग पर जवाड़ी में जमीन धस रही हैं. बांसबाड़ा में भी जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है. पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलवा गिर रहा है. कुण्ड के पास भी मार्ग बंद हो रहा है. डोलिया देवी के पास जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है.

बलोरो पर गिरा पहाड़ दो की मौत

जिले के सोनप्रयाग के मुनकटिया के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बलोरो वाहन पर बोल्डर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के दौरान गाड़ी में 11 लोग सवार थे.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना है कि हादसे में शिकार वाहन उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था. आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था, लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर जा गिर गया. इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अन्य लोगों को हल्की छोटे आई है. ये सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे है. इन हादसे के चलते अभी भी 9 लोग लापता है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाकर इनकी तलाश कर रही है.

केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद

हालात को देखते हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग को भी बंद कर लिया गया है. गांव में जमीन धस रही है गांव वालों ने घर खाली कर स्कूल में शरण ले रखी है.बासंबाड़ा में यातायात करना खतरे से खाली नहीं है. यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है. रास्ते पर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी हुई है. इन रास्तों को जबतक साफ किया जा रहा उतने में उपर से और मलवा आ जा रहा है. कीचड़ से सड़कों पर फिसलन बनी हुई है.

जिले के स्कूल बंद

आपदाओं को देखते हुए जिले में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. नदी नाले उफान पर हैं. नदियों का जलस्तर लगातार बढ रहा है. आफत की बारिश अभी भी जारी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लोग यात्रा करने से बचें और नदी के करीब न जाएं और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले.

Previous Post

6159 फोन कॉल, 315 मैसेज भी भेजे, नहीं मानी तो… लेडी कंडक्टर के प्यार में हुआ बावला, सनकी आशिक की करतूत जान पुलिस भी सन्न

Next Post

धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान

Related News

उत्तराखंड

अल्मोड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में, 7 की दर्दनाक मौत

December 30, 2025
उत्तराखंड

केवड़िया में दिखेगी देवभूमि की झलक: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रदर्शित होगी उत्तराखंड की मनमोहक झांकी

October 29, 2025
उत्तराखंड

शर्मनाक घटना: रामनगर में गोमांस के संदेह में ड्राइवर पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी तोड़कर फैलाई दहशत

October 24, 2025
उत्तराखंड

दहेज के लिए बहू को दिया ‘स्लो पॉइज़न’! ससुराल वालों ने 1 करोड़ कैश और कार की डिमांड पूरी न होने पर ली जान

October 23, 2025
उत्तराखंड

गंगा की मर्यादा भंग! महिला ने बिकनी में लगाई डुबकी, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर मचा हंगामा

October 23, 2025
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजी घाटी

October 23, 2025
Next Post

धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान

फॉलो करें

0 1 6 8 4 4
Users Today : 5
Total Users : 16844
Views Today : 5
Total views : 29803
Who's Online : 0
Server Time : May 26, 2026 9:26 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.