Monday, November 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
'हॉट एंड क्यूट' कमेंट पड़ा भारी! युवती ने युवक को पीटकर जुलूस के साथ पहुंचाया थाने नर्मदापुरम के बांद्राभान में 200 साल पुरानी परंपरा: ब्रह्म मुहूर्त में मां नर्मदा को सुनाई जा रही भा... जबलपुर उपभोक्ता आयोग का फैसला: 7 कोचों में लाइट-पंखे बंद व ट्रेन लेट होने पर रेलवे व IRCTC को 52 हजा... तेज रफ्तार और ढलान पर चढ़ाई को मानी जा रही हादसे की वजह, जांच जारी बालाघाट हत्याकांड का खुलासा: 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी प्रेमी की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार प्रशासन अपडेट: 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार, 3 अधिकारियों के पैनल में शामिल थे ये नाम धार्मिक अपडेट: पत्नी के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद भोपाल के अरवलिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना: पारिवारिक विवाद के बाद महिला और दो बच्चों की मौत रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सिंधिया का पोस्ट, फिर गरमाई सियासत: याद आया 1857 का प्रसंग व पुराने बयान आगर मालवा में निकली गौतम लब्धि लक्ष्मी कलश यात्रा: पावन पगलिए के साथ हुई स्थाई कलश स्थापना

जबलपुर: कुंभकरण के दोनों हत्यारों को उम्रकैद की सजा… 700 रुपये के लिए की थी हत्या

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 14, 2025
in मध्यप्रदेश

जबलपुर की जिला सेशन कोर्ट ने कुंभकरण बैगा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. जिला सेशन कोर्ट के स्पेशल जज एससी एसटी गिरीश दीक्षित की कोर्ट ने जिले के बरेला थाना क्षेत्र में घटित कुंभकरण बैगा हत्याकांड में ठोस सबूतों और अभियोजन पक्ष की मजबूत दलीलों के आधार पर ये फैसला सुनाया है.

चाकू से कुंभकरण पर हमला

बातचीत के दौरान पुरुषोत्तम और कुंभकरण में बहस बढ़ गई. इस बीच गोविंद वहां से निकलकर दोषी भुवनेश्वर तिवारी उर्फ चुक्खन के घर चला गया, जहां भुवनेश्वर खाना बना रहा था. कुछ ही देर में कुंभकरण भी वहां पहुंच गया, तभी पुरुषोत्तम तिवारी अपने घर से चाकू लेकर आया और कुंभकरण पर हमला कर दिया. उसने पहले कुंभकरण की जांघ में वार किया. फिर लगातार चाकुओं से हमला करने लगा.

इस दौरान भुवनेश्वर ने मृतक को पकड़कर रोक लिया ताकि वह बच न सके. मौके पर मौजूद गोविंद और भारत डरकर भाग निकले. बाद में सूचना मिली कि कुंभकरण की मौत हो चुकी है. इस गंभीर घटना को लेकर बरेला थाने में धारा 302/34 और 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ओर इसकी जांच थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर के द्वारा की गई.

कोर्ट ने अभियोजन के तर्कों से सहमति जताई

जांच के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक सबूत, सकारात्मक बायोलॉजिकल रिपोर्ट और भौतिक शाखा की रिपोर्ट ने अभियोजन पक्ष को मजबूत आधार प्रदान किया. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के मौखिक बयान द्वारा पुरुषोत्तम और भुवनेश्वर तिवारी सजा दिलाने में मदद मिली. अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक नविता पिल्लई ने पैरवी की. कोर्ट ने अभियोजन के तर्कों से सहमति जताई और आरोपियों को दोषी मानते हुए कठोर सजा सुनाई.

आरोपी पुरुषोत्तम तिवारी उर्फ लालन को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड तथा आयुध अधिनियम की धारा 25(1बी)(बी) में दो वर्ष की सश्रम कारावास और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई. वहीं सह-आरोपी भुवनेश्वर तिवारी उर्फ चुख्खन को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई.

दोषियों का नाम पुरुषोत्तम तिवारी उर्फ लालन और भुवनेश्वर तिवारी उर्फ चुक्खन है. यह पूरा मामला 18 अक्टूबर साल 2023 की सुबह का है. जब प्रार्थी गोविंद चौधरी मजदूरी से लौटकर दोषी पुरुषोत्तम तिवारी उर्फ लालन के घर अपने 700 रुपये की उधारी लेने गया था. उस समय घर पर पुरुषोत्तम, मृतक कुंभकरण बैगा उर्फ राज मिस्त्री और एक अन्य युवक भारत मौजूद थे.

Previous Post

एंबुलेंस में दिया था इंटरव्यू… अब बने डिप्टी कलेक्टर, जन्म से दिव्यांग हिमांशु की कहानी अद्भुत

Next Post

मैं खुद संभालूं व्यवस्था… SP पर क्यों भड़के मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, VIDEO वायरल

Related News

आगर

‘हॉट एंड क्यूट’ कमेंट पड़ा भारी! युवती ने युवक को पीटकर जुलूस के साथ पहुंचाया थाने

November 23, 2026
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम के बांद्राभान में 200 साल पुरानी परंपरा: ब्रह्म मुहूर्त में मां नर्मदा को सुनाई जा रही भागवत कथा

November 22, 2026
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार और ढलान पर चढ़ाई को मानी जा रही हादसे की वजह, जांच जारी

November 22, 2026
मध्यप्रदेश

बालाघाट हत्याकांड का खुलासा: 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी प्रेमी की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

November 22, 2026
मध्यप्रदेश

प्रशासन अपडेट: 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार, 3 अधिकारियों के पैनल में शामिल थे ये नाम

November 22, 2026
उज्जैन

धार्मिक अपडेट: पत्नी के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद

November 22, 2026
Next Post

मैं खुद संभालूं व्यवस्था… SP पर क्यों भड़के मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, VIDEO वायरल

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)