Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

बाड़मेर में खौफनाक हादसा: टक्कर के बाद लगी भीषण आग, स्कॉर्पियो कार में जिंदा जल गए चार दोस्त, पूरे इलाके में मातम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 16, 2025
in राजस्थान

राजस्थान के बाड़मेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आज सुबह यानि गुरुवार को सकॉर्पियो कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. कार सवार चार दोस्तों की इस हादसे में जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि सकॉर्पियो सवार सभी लोग गुड़ामालानी के डाभड़ निवासी थे. वो सिणधरी (बालोतरा) से गुड़ामालानी जा रहे थे.

दर्दनाक हादसा बालोतरासिणधरी मेगा हाईवे पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, डाबड़ गांव के 5 दोस्त स्कॉर्पियो में सवार होकर सिणधरी आए थे. यहां एक होटल में खाना खाने के बाद वो रात को वापस लौट रहे थे. सड़ा सरहद क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी. मौके पर चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे.

ट्रेलर चालक ने एक की बचाई जान

आग इतनी विकराल थी कि स्कॉर्पियो के दरवाजे जाम हो गए और चार युवक भीतर ही फंस गए. कुछ ही मिनटों में वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया. वहीं, ट्रेलर चालक ने जान जोखिम में डालते हुए स्कॉर्पियो के चालक को बाहर खींचने की कोशिश की और एक युवक को बचाने में सफल रहा. घायल युवक को सिणधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे जोधपुर रेफर किया गया.

सूचना मिलते मौके पर पहुंचे अफसर

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रमेश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, डिप्टी निरज शर्मा, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी वाकाराम चौधरी सहित, परिवहन अधिकारी प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. RGT कंपनी और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

फूट-फूट कर रोए मृतकों के परिजन

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. जले हुए वाहन और पोटलियों में रखे अवशेष देखकर परिजन बिलख पड़े. पूरे गुड़ामालानी क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Previous Post

बांके बिहारी मंदिर में मातम: दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग गेट नंबर 4 के पास गिरे, दर्दनाक मौत से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Next Post

बीजेपी का ‘अजीब दांव’: राघोपुर में बार-बार हार रहे सतीश यादव पर फिर भरोसा क्यों? तेजस्वी के खिलाफ क्या है बीजेपी की ‘सीक्रेट’ रणनीति?

Related News

राजस्थान

घर लौट रहा था JEE छात्र, लेकिन रास्ते में ही खत्म कर ली जिंदगी; कोटा रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

January 26, 2026
राजस्थान

स्टील उद्योग के गौरव को बढ़ाया हर्षवर्धन राजेन्द्र मित्तल ने जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का बेस्ट सेलर अवार्ड

January 20, 2026
राजस्थान

वन्यजीवन की खुशी: सज्जनगढ़ में भेड़ियों के 12 शावकों का जन्म

January 14, 2026
राजस्थान

प्रेमिका का मैसेज देख डिप्रेशन में गया प्रेमी, सुसाइड, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

January 13, 2026
राजस्थान

ड्रोन के जरिए भारत भेजी हेरोइन पकड़ी गई, पाकिस्तान की हरकत असफल, तीन तस्कर अरेस्ट

January 3, 2026
राजस्थान

कोटा में भयानक सड़क हादसा, कंटेनर पलटा और दो महिलाओं की मौत

December 24, 2025
Next Post

बीजेपी का 'अजीब दांव': राघोपुर में बार-बार हार रहे सतीश यादव पर फिर भरोसा क्यों? तेजस्वी के खिलाफ क्या है बीजेपी की 'सीक्रेट' रणनीति?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.