Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 16, 2025
in राजस्थान

अंदर खाने वर्चस्व के विवाद से जूझ रही राजस्थान कांग्रेस के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में संगठन सृजन अभियान शक्ति प्रदर्शन बनकर रह गया है. कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पूरे प्रदेश में प्रदेश से पर्यवेक्षक भेजे गए, जिसका मकसद कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर संगठन को मजबूत करना है. इसी क्रम में सुभाषसनी यादव को चित्तौड़गढ़ में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है. जो 11 अक्टूबर से जिला अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रिपोर्ट तैयार कर रही हैं लेकिन जिले में मंडल स्तर की बैठकों में जिस तरह की स्थिति सामने आ रही है, उससे यह अभियान रायशुमारी की जगह शक्ति प्रदर्शन बनकर रह गया है.

चित्तौड़गढ़ मंडल में ऐसी स्थिति बनी कि पर्यवेक्षक के भाषण के दौरान नारेबाजी हुई, जिसे खुद उन्हें बीच में रोकना पड़ा. दूसरी ओर जिले के गंगरार में हुई बैठक के दौरान पर्यवेक्षक को पिछले दरवाजे से निकलकर जाना पड़ा. इससे साफ है कि कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई कम होती नहीं दिख रही है. ऐसे में जिला अध्यक्ष के पद के लिए नाम का चयन पर्यवेक्षकों के लिए भी चुनौती बना हुआ है.

सिर पर निकाय चुनाव और शक्ति प्रदर्शन हावी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान जहां कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता देखना पड़ा, वहीं मारवाड़ को छोड़कर लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. चित्तौड़गढ़ जिले की मुख्यालय सहित कपासन, बडीसादडी, निंबाहेड़ा और बेंगू सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.

विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस जिले में अपना खाता भी नहीं खोल पाई वहीं लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के कद्दावर चेहरे उदयलाल आंजना को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने करारी शिकस्त दी है. ऐसी स्थिति में अब जहां निकाय चुनाव और पंचायती राज चुनाव होने की तैयारी है, वहां कांग्रेस को एक मजबूत जिला अध्यक्ष दिलाने की कोशिश नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है.

कई पुराने तो कई नए चेहरे दौड़ में

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं सहित नए चेहरे भी इस दौड़ में शामिल हैं. युवा चेहरों की बात की जाए तो आजाद पालीवाल का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है क्योंकि कांग्रेस संगठन में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले पालीवाल संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं. वहीं, महेंद्र शर्मा रणजीत लोठ, अरुण कंडारा, विदेश जीनगर सहित बेगू क्षेत्र से प्रकाश धाकड़ जैसे चेहरे जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं. महिला चेहरे के रूप में नीतू कंवर जिला अध्यक्ष की दावेदारी जता रही हैं. पुराने चेहरों में उदयलाल आंजना, प्रमोद सिसोदिया, बद्री लाल जाट हैं. चित्तौड़गढ़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की प्रथम अनुशंसा के रूप में वर्तमान जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी को देखा जा रहा है.

गुटबाजी की भी दिख रही झलक

समय-समय पर कांग्रेस का नेतृत्व संगठन में गुटबाजी को नकारता रहा है लेकिन जिला अध्यक्ष के लिए ऐसे नाम सामने आए हैं जो किसी ने किसी तरह से प्रदेश में अलग-अलग नेतृत्व से जुड़े हुए हैं. उदयलाल आंजना प्रमोद सिसोदिया जैसे नाम प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा से जुड़े हैं. सुरेंद्र सिंह जाड़ावत खेमे की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नजदीकियां जगजाहिर हैं. नीतू कंवर भाटी सचिन पायलट खेमे से जुड़ी हुई हैं लेकिन कहीं ऐसे चेहरे हैं जिनको किसी गुट से जोड़कर नहीं देखा जा सकता.

Previous Post

दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव

Next Post

शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप

Related News

राजस्थान

घर लौट रहा था JEE छात्र, लेकिन रास्ते में ही खत्म कर ली जिंदगी; कोटा रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

January 26, 2026
राजस्थान

स्टील उद्योग के गौरव को बढ़ाया हर्षवर्धन राजेन्द्र मित्तल ने जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का बेस्ट सेलर अवार्ड

January 20, 2026
राजस्थान

वन्यजीवन की खुशी: सज्जनगढ़ में भेड़ियों के 12 शावकों का जन्म

January 14, 2026
राजस्थान

प्रेमिका का मैसेज देख डिप्रेशन में गया प्रेमी, सुसाइड, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

January 13, 2026
राजस्थान

ड्रोन के जरिए भारत भेजी हेरोइन पकड़ी गई, पाकिस्तान की हरकत असफल, तीन तस्कर अरेस्ट

January 3, 2026
राजस्थान

कोटा में भयानक सड़क हादसा, कंटेनर पलटा और दो महिलाओं की मौत

December 24, 2025
Next Post

शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: 'किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की', अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.