अड़ीबाजी व अवैध वसूली पर आगर-मालवा पुलिस का शिकंजा
48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
आगर-मालवा | 07 जनवरी 2026
जिला आगर-मालवा में अड़ीबाजी व अवैध वसूली के मामलों पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई आम नागरिकों को भयभीत कर अवैध वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली आगर की टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05 जनवरी 2026 को फरियादी करन नरवरिया (निवासी उज्जैन) अपने साथियों के साथ उज्जैन से बगलामुखी माता मंदिर दर्शन हेतु कार से जा रहे थे।
आगर-कोटा रोड स्थित बैजनाथ मंदिर जोड़ के पास चार युवकों ने दो मोटरसाइकिलों से उनकी कार को रोका और स्वयं को वाहन जब्ती (सीजर) करने वाला बताकर ₹10,000 की अवैध वसूली की।
बाद में फाइनेंसर से जानकारी लेने पर किसी प्रकार की बकाया राशि नहीं पाई गई, जिसके बाद थाना कोतवाली आगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस कार्रवाई
रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 0011/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 119(1), 296(ए), 126(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को छावनी क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,000 नकद भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
माखन गुर्जर, निवासी करवाखेड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा
अरविंद परमार पिता मेहरबान परमार, निवासी झिकड़िया, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा
विक्की बंजारिया पिता राकेश बंजारिया, निवासी महेशपूरा, थाना शुजालपुर, जिला शाजापुर
फरदीन पिता शहजाद खान, निवासी पिपल्यासा, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि उपाध्याय, उपनिरीक्षक संजय गुनेरा, प्रधान आरक्षक सुनील पटेल, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, गिरजाशंकर त्रिपाठी, बाबू बबेरिया एवं आरक्षक राजेश दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

















Users Today : 6
Total Users : 17230
Views Today : 7
Total views : 30387
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 10:47 am