आगर मालवा | दिनांक: 11 जनवरी 2026
जिला आगर मालवा पुलिस ने जैन मंदिर में दान पेटी तोड़कर की गई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात्रि में मंदिर का ताला तोड़कर की गई इस वारदात का पर्दाफाश सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान आगर नगर से लेकर इंदौर तथा सनावद–खलघाट मार्ग तक लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।
🕵️♂️ जांच की मुख्य बातें
अपराध क्रमांक 0648/2025 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज
तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और मॉडस ऑपरेण्डी के आधार पर पहचान
आरोपियों ने अन्य जिलों/राज्यों में भी चोरी करना स्वीकार किया (पूछताछ जारी)
👮 गिरफ्तार आरोपी
सूरज पिता नवलसिंह ठाकुर (24), निवासी ग्राम चितावद, थाना बेड़ियां, जिला खरगोन
सुल्तान शेख पिता रशीद शेख, निवासी ग्राम चितावद, थाना बेड़ियां, जिला खरगोन; स्थाई पता दाहोद
💰 जब्ती
नगद राशि ₹5,600/-
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 02 दिवस की पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है। प्रकरण में आगे की जांच सतत जारी है।
⭐ सराहनीय भूमिका
उनि दिलीप कटारा, उनि राखी गुर्जर, प्रआर सुब्रतो शर्मा, वीरेंद्र, अमर सिंह परमार, आर शैलेन्द्र, आशीष शुक्ल, मेहरबान सिंह दांगी, वीरेंद्र, महिला आर सुनीता गामड़ एवं आर सचिन चौधरी।







