Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की कार समेत 4 गाड़ियां टकराईं, 1 की मौत; केंद्रीय मंत्री की चेतावनी बेअसर

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in मध्यप्रदेश

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-46 पर स्थित जिस बरेठा घाट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी चेतावनी दी थी, वो अब तक नहीं सुधरने के कारण एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने यहां सड़क किनारे खड़ी तीन कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एएसआई की पत्नी सुनीता भलावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई चिमनलाल भलावी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जिन वाहनों को टक्कर लगी, उनमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के बेटे वरद खंडेलवाल की कार भी शामिल थी। हालांकि, हादसे के समय वरद खंडेलवाल और उनके भतीजे पल्लव खंडेलवाल कार में मौजूद नहीं थे। वे पहले ही दूसरी कार से भोपाल के लिए रवाना हो चुके थे। खाली कार लेकर ड्राइवर उन्हें लेने जा रहा था। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुलने से ड्राइवर सुरक्षित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरेठा घाट पर अचानक अनियंत्रित हुए ट्राले ने पहले सड़क किनारे खड़ी कारों को रौंदा और फिर बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरेठा घाट पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसी घाट की खराब स्थिति पर कुछ समय पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी करते हुए सवाल उठाया था, ‘ठेकेदार से क्या हफ्ता मिल रहा है?’ इसके बावजूद न तो घाट की ज्यामिती सुधारी गई, न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Previous Post

कला-संस्कृति और प्रतिभा का महासंगम: भोपाल में भव्य कायस्थम–2026 समारोह संपन्न

Next Post

तुषार गांधी का बड़ा बयान: मनरेगा से बापू का नाम हटाना संघ सरकार की निंदनीय फितरत

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

तुषार गांधी का बड़ा बयान: मनरेगा से बापू का नाम हटाना संघ सरकार की निंदनीय फितरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.