Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 14, 2026
in व्यापार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टैरिफबाजी शुरू कर दी. सत्ता में आने के बाद से वह इसको लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. मगर कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद अब उन्होंने ईरान में हो रहे आन्तरिक संघर्ष का हवाला देते हुए. ईरान से साथ ट्रेड करने वाले देशों पर अतिरिक्त 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. चूंकि, भारत भी ईरान से ट्रेड करता है इसलिए इस पर चर्चा तेज हुई कि भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा? सरकारी सूत्रों की मानें तो 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की नई चेतावनी का भारत पर बहुत कम असर पड़ने की संभावना है.

ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि तेहरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा और यह तुरंत लागू होगा. कार्यकर्ताओं के मुताबिक, ईरान में पूरे देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक मरने वालों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो गई है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि तुरंत लागू, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश, अमेरिका के साथ हो रहे हर तरह के व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ देगा. यह आदेश अंतिम और साफ है.

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि टैरिफ को लागू करने को लेकर अभी कोई साफ जानकारी नहीं है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने इस पर अब तक कोई फॉर्मल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. अगस्त में ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसमें भारत की ओर से रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल था. अगर भारत नई टैरिफ व्यवस्था के दायरे में आता है, तो भारतीय सामानों पर टैक्स 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ सकता है.

ईरान का टॉप ट्रेड पार्टनर नहीं है भारत

पिछले साल ईरान के साथ भारत का व्यापार 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो भारत के कुल व्यापार का करीब 0.15 प्रतिशत है. सूत्रों के मुताबिक, बाहरी आर्थिक हालात के कारण चालू वित्त वर्ष में ईरान के साथ भारत के व्यापार में और गिरावट आने की संभावना है. ईरान के साथ भारत का मौजूदा व्यापार काफी सीमित है और इसमें ज्यादातर खाद्य सामान और दवाइयां शामिल हैं. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में जो प्रतिबंध लगाए थे, उनके कारण भारत ने मई 2019 में ईरान से तेल आयात करना बंद कर दिया था.

2024 में ईरान का कुल आयात करीब 68 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था. ईरान के बड़े आयात भागीदारों में UAE (21 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 30 प्रतिशत), चीन (17 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 26 प्रतिशत), तुर्की (11 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 16 प्रतिशत) और यूरोपीय संघ (6 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 9 प्रतिशत) शामिल थे. भारत, ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में एक विकास साझेदार है. दोनों देशों के बीच पोर्ट पर एक टर्मिनल के विकास को लेकर 10 साल का समझौता है. ट्रंप प्रशासन ने चाबहार पोर्ट के लिए अक्टूबर 2024 से लागू होने वाले अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट दी थी.

Previous Post

iPhone 17e जल्द होगी लॉन्च, परफॉर्मेंस में है सभी iPhone से बेहतर

Next Post

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
व्यापार

रूस से तेल खरीदी पर 500% टैक्स का ऐलान, ट्रंप ने भारत और चीन को सीधे निशाना बनाया

January 8, 2026
Next Post

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.