भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रणय प्रभात पांडे ‘गुड्डू भैया’ से की मुलाकात
जनहित एवं सामाजिक कार्यों की दी जानकारी, विधायक ने की सराहना और सहयोग का दिया आश्वासन
जबलपुर/कटनी, 11 सितंबर 2026। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी (गुड्डू भैया) से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा, कटनी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा एवं सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी श्री नवल किशोर यादव ने विधायक जी से मुलाकात कर ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न जनहित, सामाजिक जागरूकता, मानवाधिकार संरक्षण एवं सेवा कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा अन्य जनहित के विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में और अधिक प्रभावी सामाजिक कार्य संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की गई।
इस दौरान माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी (गुड्डू भैया) ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए प्रतिनिधिमंडल का उत्साहवर्धन किया। विधायक जी ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आवश्यकतानुसार सहयोग करने का आश्वासन दिया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि—“समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, अधिकार और सहायता पहुंचाना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। श्री प्रणय प्रभात पांडे जी द्वारा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना एवं सहयोग का आश्वासन सामाजिक सेवा के लिए कार्य कर रहे हमारे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोबल बढ़ाने वाला है।”







