महाआरती के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं महाआरती का लाभ लिया। IHRCT टीम ने भी धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए इस आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के साथ राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री मुकेश विश्वकर्मा, प्रदेश विधि प्रभारी श्रीमती माधुरी रघुवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन ‘चाय वाले’, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, हेल्पलाइन प्रभारी श्री युवराज सिंह राठौर, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, नागदा नगर अध्यक्ष श्री सुनील त्रिवेदी, दिनेश सोलंकी तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि “गणपति बप्पा सभी के जीवन से विघ्न दूर करें और देश में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना कायम रखें।”गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.