इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इंदौर यातायात पुलिस द्वारा आमजन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 23 अक्टूबर 2026 को मिलीं सभी 15 शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया गया और कोई भी मामला पेंडिंग नहीं रहने दिया गया। शिकायतों में मुख्य रूप से नो-पार्किंग, गलत तरीके से वाहन पार्क करने, प्रमुख चौराहों पर जाम लगने और ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं, जिन पर तुरंत एक्शन लिया गया।
📱 ट्रैफिक साथी ऐप पर 1,590 शिकायतों का समाधान: जवाहर मार्ग और संजय सेतु समेत कई इलाकों में सुचारु कराया गया ट्रैफिक
कलेक्टर कार्यालय, चंदन नगर, जवाहर मार्ग, इतवारिया बाजार और MR-09 रोड पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए। वहीं संजय सेतु, लोहा मंडी, भमौरी, पाटनीपुरा और नरसिंह बाजार चौराहे पर मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से अब तक कुल 1,915 में से 1,590 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें और किसी भी समस्या की सूचना हेल्पलाइन 7049107620 पर दें।







