सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद
सीहोर, मध्यप्रदेश।दीपावली के पावन पर्व पर मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकारों की भावना को साकार करते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की टीम द्वारा सेंकड़ा खेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को मिठाई वितरित की गई तथा उनके साथ समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम सीहोर नगर अध्यक्ष श्रीमती ललिता कुशवाहा जी द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सोहन सिंह वर्मा, सीहोर जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, सीहोर जिला सचिव द्वारका प्रसाद वर्मा, मुकेश कुशवाह एवं सीहोर जिला कार्यकारिणी सदस्य राजन वर्मा सहित संगठन के अन्य साथियों की सहभागिता रही।

![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove_bg":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://mpkiawaaz.com/wp-content/uploads/2026/11/Picsart_26-11-07_18-53-21-847-750x375.jpg)
ग्राम पंचायत आमाझिर के श्री सोहन सिंह वर्मा ने भी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाने को सौभाग्य बताते हुए कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम के साथ सेवा करने और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने से उन्हें आत्मिक प्रसन्नता मिली।


